Dinkar Jayanti: राष्ट्रकवि दिनकर को पढ़ना है तो कहां से करें शुरुआत, उनकी ये 5 किताबें दिखाती हैं कलम के अलग-अलग रंग

Dinkar Jayanti 2026: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' को पढ़ना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहां से करें! तो उनकी जयंती पर जानिए रश्मिरथी समेत 5 किताबों के बारे में, जो राष्ट्रकवि की कलम के अलग-अलग रंग दिखाती हैं।

Dinkar Jayanti 2026: रामधारी सिंह 'दिनकर' का नाम आते ही बहुत से पाठकों को कर्ण और रश्मिरथी याद आती है। कुछ को स्कूल में पढ़ी उनकी ओज भरी पंक्तियां। लेकिन दिनकर को केवल वीरता की आवाज समझकर पढ़ेंगे, तो उनकी लेखनी के कई रंग छूट जाएंगे। उन्होंने प्रेम के बारे में लिखा, युद्ध के बाद मनुष्य के भीतर उठने वाले सवालों को जगह दी और भारतीय संस्कृति को समझने के लिए गद्य भी लिखा।

dinkar books

दिनकर को समझने के लिए पढ़ें ये 5 किताबें, दिखेंगे ये अलग-अलग रंग (AI Image)

आज 23 सितंबर को दिनकर की जयंती है। अगर आप उनकी कोई किताब पढ़ना चाहते हैं, तो अपनी रुचि से शुरुआत करें। कहानी पसंद है, विचारों में दिलचस्पी है या कविता के जरिए प्रेम को समझना चाहते हैं हर पाठक के लिए यहां एक अलग किताब है।

End of Feed