Ram Mandir Murti Rangoli designs (राम मंदिर की रंगोली डिजाइन): राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार हर किसी को ही बेसब्री से है, देश तो दुनिया भर के राम भक्त प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन की राह तक रहे हैं। ऐसे में राम आने की खुशी में घर पर दीप जलाकर दिवाली मनाने के साथ घर को सजाना भी तो बनता ही है, ऐसे में यहां देखें राम मंदिर की खास रंगोली डिजाइन्स। जो आप 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पावन बेला पर बनाकर अपने आंगन में राम नाम की गूंज महका सकते हैं। यहां देखें राम मंदिर अयोध्या फोटो, लेटेस्ट रंगोली राम मंदिर की, राम जी की रंगोली डिजाइन्स सिंपल डाउनलोड फोटो।
Ram mandir Ayodhya Murti photo rangoli designs
राम मंदिर के लिए रंगोली डिजाइन, Rangoli designs for Ram Mandir Ayodhya Photo
जय श्री राम की ये रंगोली का डिजाइन भी बहुत ही खूबसूरत लुक दे रहा है, 22 जनवरी को श्री राम का स्वागत आपको बेशक ही इस रंगोली डिजाइन के साथ करना ही चाहिए। राम मंदिर की ये रंगोली आपके आंगन में चार चांद लगा देगी।
धनुष वाली ये सिंपल और बहुत ही सुंदर लुक वाली जय श्री राम की रंगोली का डिजाइन भी कुछ कम नहीं है। खासतौर से बिगिनर्स अगर कोई रंगोली बनाना चाह रहे हैं, तो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बेला पर ये वाली रंगोली आपके लिए बेस्ट है।
बहुत ही सुंदर लुक वाली ये गोल श्री राम की रंगोली भी बढ़िया ऑप्शन है, आप गोल के बजाय चोकोर या अपनी पसंद का कोई आकार बनाकर उसमें राम मंदिर का चित्र बना सकते हैं। वहीं रंगोली के आस पास दीप जलाकर दिवाली सा जश्न मनाना तो बनता है।
बिगिनर्स के लिए जय श्री राम की ये डॉट पैटर्न की रंगोली भी बढ़िया हो सकती है, आप अगर राम जी का चेहरा नहीं बना सकते हैं तो फिर तीर कमाण वाला आकार तो डॉट डॉट मिलाकर राम मंदिर तो बनाया जा ही सकता है।
रंगीन लुक वाली ये रंगोली भी बढ़िया लुक दे रही है, आपको जरूर ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में इन रंगोली के डिजाइन्स में अपनी पसंद वाली रंगोली आज से ही बनाना शुरु कर दें बेशक ही राम जी खूब पसंद आएंगी।
