Best Shayari for Sister: फूलों का तारों का सबका गहना है, एक हजारों में मेरी बहना है.., जी हां अपनी बहन के लिए ये गाना हर भाई की पहली पसंद होगा। और हो भी क्यों ना, भाई बहन का प्यार ही ऐसा होता है कि वो लड़े बिना भी नहीं रह सकते और एक दूसरे से दूर भी नहीं रह सकते। भाई बहन के खट्टे मीठे रिश्तों को यूं तो शब्दों में बयां करना मुश्किल है। लेकिन फिर भी अगर आप अपनी बहन से प्यार करते हैं और उससे प्यार जताना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे बेहतरीन शेर लाए हैं जिसे आप अपनी बहन को भेज कर उसे बता सकते हैं कि उनके होने से आपकी दुनिया कितनी हसीन बनी हुई है:
Raksha Bandhan: बहन पर 25 खूबसूरत शेर (Photo: istock)
Sister Love Shayarai | Sister Shayari in Hindi
1. आज भी याद है वो गुजरा जमाना,
प्यारी आवाज़ में भाई कहकर बुलाना।
2. हर जख्म पर जो हमेशा मलहम लगाए,
बहन ही है वो जो सदा साथ निभाए।
3. मेरी बहन के चेहरे पर चांद-सा नूर हो,
खुदा करे हर ग़म हमेशा उससे दूर हो।
4. जिंदगी में बहन के होने का तो यही एहसास है,
रहे कितनी भी दूर वो लगे ऐसा जैसे आस-पास है।
5. बहन के रूप में भगवान का आशीर्वाद पाया है,
हमने बहन को अपने सिर का ताज बनाया है।
6. मेरी दुश्मन भी तू, मेरी दोस्त भी तू,
मेरे साथ भी तू, मेरा एहसास भी तू,
चाहे हो जाए कितनी भी दूर मुझसे,
बहना रहेगी हमेशा दिल के पास तू।
Sister Ke upar Shayari
7. बड़े ही अदब से यह प्यारा एहसास मिला,
किस्मत में रब ने बहन तेरा साथ लिखा।
8. मुझे समझती है, मुझे परखती है,
क्योंकि वह बड़ी है,
चाहे रहूं गलत या सही,
हर हालात में बहना मेरे साथ खड़ी है।
9. मेरी दुआ में हो जाए इतना असर,
खुशियों से भरा रहे बहन का घर।
10. मां के जैसा अगर कोई प्यार कर सकता है,
तो वह इस दुनिया में बहन ही हो सकती है।
11. मेरी बहना मेरे पास है,
आज का दिन बेहद खास है,
तेरे भाई को ये एहसास है,
ये रिश्ता कितना पाक है।
12. एक दिन छोड़ना ही पड़ता है हर बहन को अपने भाई का घर,
हो भले कितनी भी पास, चली ही जाती है अपने असल घर।
13. चाहे आ जाएं कैसे भी हालात,
भाई को मिलता बहन का साथ,
ऐसा होता है इन दोनों का प्यार,
जिससे बनता है प्यारा परिवार।
Sister Par Shayari
14. हो अंधेरा, तो जीवन में तेरे उजाला छा जाए,
भगवान करे तेरी झोली खुशियों से भर जाए,
हर वक्त करता हूं अरदास कि खुश रहे तू,
खुदा करे मेरी उम्र भी तुझे ही लग जाए।
15. भीड़ हो चाहे तन्हाई हो,
कभी न छोड़े जो साथ,
बहन तुम वो परछाई हो।
16. हर जरूरत में बहन तेरा साथ मिला,
गैर मौजूदगी में भी तेरा एहसास मिला,
जब-जब भी मैंने खुद को उलझा पाया,
बहना हर बार तूने ही मुझे सुलझाया।
17. सबसे प्यारी मेरी बहना,
नदियों की तरह बहती रहना,
जब भी तुझे लगे मेरी जरूरत,
बेझिझक तू मुझसे कहना।
18. मांगी थी मैंने भगवान से दुआ एक खास,
बहन देकर उसने कराया प्यारा एहसास।
19. यही दुआ है रब से मेरी,
हंसती रहे बहन तू मेरी।
20. सबकी किस्मत में हो बहन ये जरूरी नहीं,
जरूर रब की भी रही होगी कोई मजबूरी।
Sister Shayari in Hindi 2 line
21. कभी लड़ती है, तो कभी झगड़ती है,
बिना कहे हर बात को मेरी समझती है।
22. एक बहन से अच्छा दोस्त कोई नहीं हो सकता,
और उस दोस्त से सच्चा कोई नहीं हो सकता।
23. तेरा मिलना किसी दुआ से कम नहीं,
चाहे आए कितनी भी दूरी,
बहन के लिए मेरा प्यार हुआ कम नहीं।
24. वो हमसे दूर कैसे रह पाएगी,
यकिन है बहना मेरा साथ निभाएगी,
हमारी नाराजगी उससे बर्दाश्त नहीं,
तो वो भला हमें भूल कैसे पाएगी।
25. हम तुम से दूर कहां जाएंगे, यकिन है हमें,
हर जन्म बहना के रूप में तुम्हें ही पाएंगे।
तो देर किस बात की। अगर इस रक्षाबंधन अपनी बहन को फील कराना चाहते हैं स्पेशल तो इनमें से अपने पसंदीदा शेर भेज दीजिए।
