रात की बची रोटी कैसे स्टोर करें: बासी रोटी को ताजा रखने का तरीका, ताकि सुबह तक बनी रहे नरम और ताजी

raat ki bachi roti kaise store karein (how to keep leftover roti fresh): रात की बची रोटी कैसे स्टोर करें ताकि सुबह तक रहे ताजी और नरम। जानें रोटी को फ्रिज में रखने का सही तरीका और दोबारा गर्म करने के आसान टिप्स।

Raat ki bachi roti kaise store karein (how to keep leftover roti fresh): भारतीय घरों में अक्सर रात के खाने के बाद एक-दो रोटियां बच ही जाती हैं। कई बार इन्हें सुबह नाश्ते में खा लिया जाता है, तो कभी इनसे कुछ नया बना लिया जाता है। लेकिन रोटी को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है। अगर इसे खुला छोड़ दिया जाए, तो यह सुबह तक सख्त और सूखी हो सकती है। वहीं, गलत तरीके से रखने पर इसमें नमी आ सकती है और यह जल्दी खराब भी हो सकती है। ऐसे में जानिए रात की बची रोटियों को कैसे रखें, ताकि सुबह तक उनकी क्वालिटी बनी रहे।

Raat ki bachi roti kaise store karein

रात की रोटी सुबह मिलेगी ताजी, जानें बासी चपाती को फ्रेश रखने की ट्रिक

रात की बची रोटी को कैसे स्टोर करें

रात की बची रोटियों को सबसे पहले अच्छी तरह ठंडा होने दें। गर्म रोटियों को तुरंत डिब्बे में बंद न करें। ऐसा करने से भाप अंदर ही रह जाती है और रोटियों में नमी जमा हो सकती है। रोटियां सामान्य तापमान पर आने के बाद इन्हें एक साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में रखें। ध्यान रखें कि डिब्बे में पानी या नमी बिल्कुल न हो। इसके बाद कंटेनर का ढक्कन अच्छी तरह बंद करके फ्रिज में रख दें।

End of Feed