Punjabi Patiala Designs For Summer Season: पटियाला पंजाबी सूट भारतीय महिलाओं का एक पारंपरिक सूट है, जो खासतौर पर पंजाब से जुड़ा हुआ है। ये सूट अपने अनोखे स्टाइल, आरामदायक बनावट और खूबसूरत लुक के लिए ही जाना जाता है। पटियाला सूट में फ्लोरल प्रिंट, एम्ब्रॉयडरी, गोटा-पट्टी, मिरर वर्क जैसे डिजाइन महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। पटियाला सूट हर बॉडी टाइप पर सुंदर दिखता है। तो अगर आप भी इस गर्मी में पटियाला सूट खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां से बेस्ट पटियाला सूट के डिजाइन्स देख सकते हैं।
1) कॉटन पटियाला सूट (Cotton Patiala Suit)
गर्मियों के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है कॉटन फैब्रिक। यह हल्का, सॉफ्ट और स्किन-फ्रेंडली होता है। फ्लोरल प्रिंट या सिंपल प्रिंट वाले कॉटन पटियाला सूट ऑफिस, कॉलेज या डेली वियर के लिए परफेक्ट होते हैं।
2) लिनन पटियाला सूट (Linen Patiala Suit)
लिनन गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट है क्योंकि ये पसीना जल्दी सूखने देता है। हल्के रंगों में लिनन पटियाला सूट पहनने से आप स्टाइलिश भी दिखेंगी और कूल भी महसूस करेंगी।
3) खादी पटियाला सूट (Khadi Patiala Suit)
खादी एक नेचुरल और ब्रीदेबल फैब्रिक है जो गर्मी में बेहद राहत देता है। खादी के पटियाला सूट खासतौर पर ट्रेडिशनल लुक देने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली भी होते हैं।
4) चंदेरी पटियाला सूट (Chanderi Patiala Suit)
अगर आप गर्मियों में भी थोड़ा एलिगेंट और रिच लुक चाहती हैं तो चंदेरी फैब्रिक वाला पटियाला सूट आपके लिए बेस्ट है। यह हल्का होता है और थोड़ी सी चमक के साथ खूबसूरत दिखता है।
5) प्रिंटेड जॉर्जेट पटियाला सूट (Printed Georgette Patiala Suit)
जॉर्जेट का फैब्रिक हल्का और फ्लोई होता है, जो गर्मियों में पहनने के लिए आरामदायक होता है। इसमें आप प्रिंटेड या लाइट वर्क वाले सूट चुन सकती हैं जो कैजुअल आउटिंग या समर पार्टीज़ के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
