ब्रिटेन की बहुरानी को भाया देसी अंदाज, सिंदूरी लाल अनारकली में छाई Kate Middleton, लाखों के बंदगला सूट में ऐसे दिखे राजकुमार

मुंबई के Earthshot Prize Awards में प्रिंसेस ऑफ वेल्स ने डिजाइनर महिमा महाजन की सिंदूरी लाल अनारकली पहनकर सबका ध्यान खींचा। वहीं प्रिंस विलियम मनीष मल्होत्रा के ब्लैक बंदगले में नजर आए। दोनों का देसी रॉयल अंदाज चर्चा में रहा।

Prince and Princess of Wales William And Kate Middleton Earthshot Awards: शाही अंदाज हो और पहनावा भारतीय हो, तो खूबसूरती में चार चांद लगना तय है। मुंबई में आयोजित Earthshot Prize Awards के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब ब्रिटेन की प्रिंसेस ऑफ वेल्स ने भारतीय डिजाइनर के खूबसूरत आउटफिट को चुना। उनका सिंदूरी लाल रंग का अनारकली लुक देखते ही बन रहा था। इस खास शाम के लिए उन्होंने दिल्ली की डिजाइनर महिमा महाजन की डिजाइन की हुई पोशाक पहनी।

End of Feed