प्रेग्नेंसी में सामंथा को हुई रात में नींद न आने की समस्या, जानिए गर्भवती महिलाओं को क्यों होती है अनिद्रा

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy Insomnia: हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान होने वाली एक आम परेशानी के बारे में बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह प्रेग्नेंसी में अनिद्रा से जूझ रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy Insomnia: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का बेहद खास दौर होता है, लेकिन इसके साथ शरीर और मन में कई बदलाव भी आते हैं। इन बदलावों की वजह से कई महिलाओं को रात में अच्छी नींद नहीं आती। मशहूर एक्ट्रेस सामंथा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि इन दिनों उन्हें इंसोम्निया यानी अनिद्रा की समस्या हो रही है और रात में ठीक से नींद नहीं आ रही। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान यह परेशानी सिर्फ सामंथा तक सीमित नहीं है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव, बढ़ता पेट और मानसिक तनाव जैसी कई वजहों से नींद प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे राहत पाने के लिए क्या किया जा सकता है।

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy Insomnia

सामंथा रुथ प्रभु को प्रेग्नेंसी में हुई अनिद्रा

प्रेग्नेंसी में नींद क्यों प्रभावित होती है

गर्भावस्था के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन तेजी से बदलते हैं। यही बदलाव नींद के पैटर्न को भी प्रभावित करते हैं। जैसे-जैसे गर्भ आगे बढ़ता है, पेट का आकार बढ़ने लगता है, जिससे आरामदायक पोजिशन में सोना मुश्किल हो जाता है। कई महिलाओं को बार-बार पेशाब आने, कमर दर्द या पैरों में ऐंठन की वजह से भी रात में नींद टूटती रहती है।

End of Feed