Potato For Skin (चेहरे पर आलू लगाने के फायदे): आलू की सब्जी, पराठा खाने में हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, स्किनकेयर करने में भी आलू बहुत ही काम का हो सकता है। आलू को सब्जियों का राजा ऐसे ही नहीं कहा जाता है, आलू में विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। जो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं में कारगर साबित हो सकते हैं। कई लोग अपने स्किनकेयर में आलू के रस का इस्तेमाल करते हैं। यहां देखें त्वचा के लिए आलू के फायदे क्या हैं -
दाग धब्बे होते हैं कम
अगर आपके चेहरे पर कई तरह के दाग-धब्बे हैं, तो आलू का रस लगाना बहुत ही अच्छा हो सकता है। कच्चे आलू में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो नियमित रूप से देखभाल करने पर ठीक किए जा सकते हैं।
निखार आता है
आलू के रस में त्वचा को एकदम चमका देने वाले गुण होते हैं। ऐसे में आप आलू का रस निकालकर उसे कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। खासतौर से अगर आपके डार्क सर्कल्स हैं, तो आप आलू का रस जरूर ही यूज कर सकते हैं।
रूखी त्वचा का इलाज
आलू का रस स्किन पर लगाने से त्वचा भी काफी सॉफ्ट हो जाती है। अगर आपकी त्वचा ड्राई हो गई है, तो उसकी नमी को बरकरार रखने के लिए आलू का रस लगाना असरदार हो सकता है। आलू का रस स्किन को हाइड्रेटेड रखता है।
सनबर्न से निजात
अगर आपको सनबर्न की दिक्कत है, तो उससे निजात पाने में भी आलू का रस काम का हो सकता है।
एंटी एजिंग
फाइन लाइन्स या झुर्रियों की समस्या में भी आलू का रस इस्तेमाल किया जा सकता है। आलू में कई तत्व ऐसे होते हैं, जो एंटी एजिंग वाले इफेक्ट्स दे सकते हैं।
आलू का रस लगाना स्किन के लिए असरदार हो सकता है। हालांकि ये लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए लिखा गया है। इसे पेशेवर चिकित्सीय सलाह के रूप में न लें।
