Simple And Easy Rangoli designs for Diwali 2023: बेशक ही दिवाली के त्योहार की खुशियां अलग ही होती हैं, लगभग सभी दीपावली के आने का, परिवार यार दोस्तों संग बैठ पटाठे फोड़ने का और लजीज नाश्ता खाने का साल भर इंतजार करते हैं। दिवाली पर पूजा के साथ साथ खुद को और घर को साफ कर सजाने का भी बहुत महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली की सफाई निपटाकर अब घर सजाने के आईडियाज खोज रहे हैं, तो अभी से ये दिवाली स्पेशल रंगोली के डिजाइन्स आपको खूब पसंद आएंगे। देखें दीये से लेकर मां लक्ष्मी के पगलियों तक की बेहतरीन रंगोली डिजाइन्स जो बिगिनर्स भी बड़ी आसानी से बना पाएंगे।
Poster rangoli designs for Diwali simple and easy rangoli designs for home Diwali 2023 happy Deepawali ki rangoli
Diwali 2023 Poster Rangoli designs latest
दिवाली पर घरों को दीये से जगमग करने का बहुत ज्यादा खास महत्व होता है, ऐसे में आप भी ये शानदार हैप्पी दिवाली की सिंपल और बहुत ही ज्यादा प्यारे लुक वाली रंगोली बना सकते हैं। अपनी पसंद के रंगों का यूज कर आप आधे फूल की बजाय पूरा फूल और दीया भी बनाएंगे, तो बेहतरीन लगेगा।
इस तरह की दीया स्पेशल दिवाली रंगोली आपके आंगन और घर के दरवाजे पर बहुत ही खूब लगेगी। बेशक ही माता लक्ष्मी इस रंगोली को देख आपके घर को सुख, शांति और समृद्धि के उजाले से रोशन कर देंगी। बिगिनर्स भी बड़ी ही आसानी से छोटे बड़े दीये की ऐसी रंगोली बना सकते हैं।
शुभ दीपावली की प्यारी सी रंगोली बनानी है, तो मोर पंख और दीये की डिजाइन वाली ये क्लासिक रंगोली खूब सजेगी। इस रंगोली में आप बीच में शुभ दीपावली लिखने के बजाय लक्ष्मी जी के पगलियों का डिजाइन भी लाल रंग से बना सकते हैं।
मोर वाली रंगोली के डिजाइन्स भी दिवाली के अवसर पर आंगन में खूब सजेंगे। आप सिर्फ मोर के बजाय सिक्कों से भरा कलश भी अपनी रंगोली में बना सकते हैं और दीये के डिजाइन वाला मोर का आकार तो गजब ही है।
दिवाली पर आप ऐसी बेहतरीन लुक वाली रंगोली बनाकर भी त्योहार का मजा दुगना कर सकते हैं।
चावल की रंगोली भी आंगन में जमेगी, आप दिवाली के अवसर पर लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए, धन्य-धान्य से अपना जीवन संवारने के लिए शुभ शगुन वाली दीये और फूलों की रंगोली जरूर बनाएं।
