PM Narendra Modi Jacket: प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल कर बनी है पीएम मोदी की ये जैकेट, जानिए इस बारे में

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 8, 2023, 12:45 PM IST

PM Narendra Modi Jacket: संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक खास जैकेट पहने नजर आए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को संसद में नीले रंग की खास जैकेट पहने नजर आए। जानिए क्यों खास है पीएम मोदी की ये जैकेट-

PM Narendra Modi Jacket: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अक्सर उनके कपड़े कोई ना कोई खास संदेश देते हैं। वो कहीं जाते हैं तो उस क्षेत्र से जुड़ाव रखने वाले कपड़ों का चयन करते हैं या उनके कपड़ों में कोई खास कलाकारी होती है। हाल ही में एक बार फिर उनकी जैकेट की खूब चर्चा हो रही है। संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे थे और वह इस दौरान एक खास जैकेट पहने नजर आए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को संसद में नीले रंग की खास जैकेट पहने नजर आए।

PM Narendra Modi Jacket: प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल कर बनी है पीएम मोदी की ये जैकेट, जानिए इस बारे में

प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल कर बनी जैकेट

बता दें कि पीएम मोदी आज संसद में जो जैकेट पहनकर पहुंचे थे, वह 28 सिंगल यूज प्लास्टिक बॉटल से बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक (India Energy Week) की शुरुआत की। इस मौके पर इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने उन्हें प्लास्टिक की बोतल को रिसाइकिल करके बनाई गई एक जैकेट भेंट की। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन हर साल 10 करोड़ (100 मिलियन) बोतलों को रिसाइकल करेगा, जिससे सशस्त्र बलों के लिए भी वर्दी बनाई जाएगी।

End of Feed