PM Modi Motivational Quotes: डरते तो वह हैं जो अपनी छवि के लिए मरते हैं... पीएम मोदी के जन्मदिन पर पढ़ें ये 10 पावरफुल मोटिवेशनल कोट्स

PM Narendra Modi Motivational Quotes: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपके साथ उनके कुछ पावरफुल मोटिवेशनल कोट्स शेयर करने जा रहे हैं, जिनसे आपको अपने जीवन में सकारात्मक उर्जा मिलेगी।

PM Narendra Modi Motivational Quotes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है। आज पीएम मोदी (PM Modi Birthday) 73 साल के हो गए हैं। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने साल 2014 में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री (Prime Minister) के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने फिर पीएम पद की शपथ ली थी। शुरू से ही पीएम मोदी अपने खूबसूरत और प्रेरणादायक भाषणों (PM Modi Motivational Quotes) के लिए जाने जाते रहे हैं। आज उनके जन्मदिन (Narendra Modi Birthday) के मौके पर हम आपके साथ उनके कुछ ऐसे मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Quotes) शेयर करने जा रहे हैं, जिनसे आपको अपनी लाइफ में काफी ज्यादा उर्जा मिलेगी। आप पीएम मोदी के पावरफुल मोटिवेशनल (PM Modi Powerful Motivational Quotes) कोट्स को अपनी लाइफ में फॉलो करने के साथ ही अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों के साथ शेयर कर उनकी लाइफ में भी उर्जा भर सकते हैं।

pm modi, PM Modi Motivational Quotes, Motivational Quotes:

PM Modi Motivational Quotes: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पढ़ें ये 10 पावरफुल मोटिवेशनल कोट्स।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटिवेशनल कोट्स (PM Narendra Modi Motivational Quotes)

  • केवल परीक्षा में ही नहीं जीवन में भी समय प्रबंधन का महत्व अधिक होता है।
  • जीवन में सफल होने के लिए खुद को जान लेना बहुत आवश्यक होता है।
  • जो बातें आपको हताश या निराश करती हैं, उन्हें समझ कर जीवन से अलग कर लें। और ये जान लें कि कौन सी बातें आपको जीवन में प्रेरित करती हैं।
  • किसी भी काम को टालने से वह हल नहीं होता। इसलिए काम को टालने की बजाये पूरा करने का प्रयास करें।
  • डरते तो वह हैं जो अपनी छवि के लिए मरते हैं। और मैं तो हिंदुस्तान की छवि के लिए मरता हूं। इसीलिए किसी से भी नहीं डरता हूं।
  • बुरे में अच्छा ढूंढो तो कोई बात बने, अच्छे में बुराई ढूंढना तो दुनिया का रिवाज है।
  • खामोश रहता हूं क्योंकि अभी दुनिया को समझ रहा हूं। समय जरूर लगेगा पर जिस दिन दांव खेलूंगा उस दिन खिलाड़ी भी मेरे होंगे और खेल भी मेरा होगा।
  • जब कोई व्यक्ति यह तय कर ले कि उसे कुछ हासिल करना है, तो उसे कोई भी रोक नहीं सकता। यह लोगों की शक्ति का प्रमाण है। देश का निर्माण सरकार या प्रशासन या कोई नेता नहीं करता है, देश का निर्माण इसके नागरिकों की ताकत से होता है।
  • आत्मविश्वास खुद को चुनौती देने और कड़ी मेहनत करने से ही आता है। हमें हमेशा अपने आप को बेहतर बनाने के बारे में सोचना चाहिए।
  • अगर व्यक्ति कुछ करने की ठान ले तो नामुमकिन कुछ भी नहीं है। जन-आन्दोलन के माध्यम से बड़े से बड़े बदलाव लाये जा सकते हैं।

End of Feed