गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पीएम मोदी ने बताए 10 देसी ड्रिंक्स, लिस्ट में आम पन्ना से छाछ और सत्तू तक शामिल

PM Modi Recommends 10 Desi Drinks For Hydration: हाल ही में पीएम मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में भीषण गर्मी और हीटवेव में 10 पारंपरिक भारतीय ड्रिंक्स पीने की सलाह दी है। ये देसी ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ठंडक भी पहुंचाते हैं।

PM Modi Recommends 10 Desi Drinks For Hydration: गर्मी बढ़ते ही सबसे बड़ी चिंता होती है शरीर में पानी की कमी न होने देना। तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएं कई बार शरीर को जल्दी थका देती हैं। ऐसे में लोग महंगे कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाले पेय पदार्थों की तरफ भागते हैं, जबकि हमारे घरों और गांवों में सालों से ऐसे देसी ड्रिंक्स पिए जाते रहे हैं जो गर्मी से राहत देने के साथ शरीर को तरोताजा भी रखते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में लोगों को गर्मी के मौसम में ऐसे ही पारंपरिक भारतीय ड्रिंक अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये ड्रिंक्स सिर्फ प्यास बुझाने का काम नहीं करते, बल्कि हमारी पुरानी खानपान परंपरा का भी अहम हिस्सा हैं। आइए जानते हैं उन देसी ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें गर्मियों में खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है।

PM Modi Recommends 10 Desi Drinks For Hydration

पीएम मोदी ने बताए गर्मियों के लिए बेस्ट देसी ड्रिंक्स, जो रखेंगे हाइड्रेट

छाछ

गर्मी के दिनों में खाने के बाद एक गिलास छाछ मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। छाछ पेट को हल्का महसूस कराती है और शरीर को ठंडक देने में मदद करती है। यही वजह है कि इसे भारत के कई हिस्सों में रोजाना पिया जाता है।

End of Feed