भीषण गर्मी में बर्फ का पानी पीने से क्या होता है, जानें यह सेहत के लिए कितना सही

भले ही गर्मी के मौसम में ठंडा या बर्फ वाला पानी पीना राहत देता है, लेकिन क्या यह शरीर के लिए सही है? आइए जानते हैं भीषण गर्मी में बर्फ का पानी पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक।

Authored by: विनीतUpdated Jun 3 2026, 06:30 IST
गर्मी में बर्फ का पानीImage Credit : Istock / Pinterest01 / 07

गर्मी में बर्फ का पानी

गर्मी अपने चरम पर हो और आप धूप से तपकर घर पहुंचे हों, तो सबसे पहले एक गिलास बर्फ वाला पानी पीने का मन करता है। ठंडा पानी गले से उतरते ही राहत महसूस होती है और शरीर को सुकून मिलता है। लेकिन क्या तेज गर्मी में बर्फ का पानी पीना सचमुच फायदेमंद है, या फिर इससे शरीर को कोई नुकसान भी हो सकता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं।

बर्फ का पानी क्यों अच्छा लगता हैImage Credit : Istock / Pinterest02 / 07

बर्फ का पानी क्यों अच्छा लगता है

जब शरीर गर्म हो जाता है, तब ठंडा पानी पीने से तुरंत राहत महसूस होती है। इससे प्यास शांत होती है और कुछ समय के लिए गर्मी का असर कम लगता है। यही वजह है कि गर्मियों में ज्यादातर लोग ठंडा या बर्फ वाला पानी पीना पसंद करते हैं।

शरीर में पानी की कमी नहीं होने देताImage Credit : Istock / Pinterest03 / 07

शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता

गर्मी में ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। अगर ठंडा पानी पीने से आप ज्यादा मात्रा में पानी पी पाते हैं, तो यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इससे थकान, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

ज्यादा बर्फ वाला पानी हर किसी को सूट नहीं करताImage Credit : Istock / Pinterest04 / 07

ज्यादा बर्फ वाला पानी हर किसी को सूट नहीं करता

कुछ लोगों को बहुत ठंडा पानी पीने के बाद पेट में भारीपन या असहजता महसूस हो सकती है। वहीं जिन लोगों का गला जल्दी खराब हो जाता है या जिन्हें सर्दी-जुकाम की परेशानी रहती है, उन्हें भी बर्फ वाला पानी परेशानी दे सकता है।

मटके का पानी भी है अच्छा विकल्पImage Credit : Istock / Pinterest05 / 07

मटके का पानी भी है अच्छा विकल्प

अगर आप बर्फ का पानी नहीं पीना चाहते, तो मटके का पानी भी बढ़िया विकल्प है। यह पानी ठंडा तो होता है, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा नहीं होता। इससे शरीर को राहत भी मिलती है और कई लोगों को यह ज्यादा आरामदायक लगता है।

गांठ बांध लें ये बातImage Credit : Istock / Pinterest06 / 07

गांठ बांध लें ये बात

भीषण गर्मी में बर्फ का पानी पीने से तुरंत ठंडक और राहत मिल सकती है। लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा पीना सही नहीं माना जाता। सबसे जरूरी बात यह है कि गर्मियों में शरीर में पानी की कमी न होने दें। चाहे ठंडा पानी पिएं या मटके का, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना ही अच्छी सेहत की कुंजी है।

​​डिस्क्लेमर​Image Credit : Istock / Pinterest07 / 07

​​डिस्क्लेमर​

प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!