गर्मियों में पानी देते समय भूलकर भी न करें ये गलती, सूख कर खाक हो जाएंगे पौधे

Plant Care tips for Summers: गर्मियों में सही समय और सही मात्रा में पानी देना ही पौधों को हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रखने का सबसे आसान तरीका माना जाता है।

Plant Care Tips for Summers: झुलसा देने वाली गर्मी से ना सिर्फ इंसान परेशना है, बल्कि लू के थपेड़ों ने पौधों को भी हालत खराब कर दी है। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान पौधों की नमी तेजी से खींच ले रहे हैं। इस मौमस में पौधों को बचाने के लिए लोग भरसक प्रयास करते है। लेकिन कई बार उनकी कोशिश का असर उल्टा पड़ जाता है। दरअसल कुछ लोग सोचते हैं कि गर्मी में ज्यादा पानी देना पौधों के लिए फायदेमंद होगा, लेकिन गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार यही सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है।

Plant Care Tips

जानें गर्मी के मौसम में पौधों को पानी देने का सही तरीका (Photo: iStock)

दोपहर में ना दें पानी

कई लोग दोपहर की तेज धूप में पौधों को पानी दे देते हैं। देखने में यह सामान्य बात लग सकती है, लेकिन इससे पौधों को नुकसान पहुंच सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म मिट्टी पर अचानक ठंडा पानी डालने से जड़ों पर दबाव पड़ता है और कई बार पौधों की ग्रोथ प्रभावित होने लगती है।

End of Feed