लाइफस्टाइल

क्या तेल एक्सपायर होता है, तेल कितने दिन में खराब होता है? सरसों का तेल कितने दिन में एक्सपायर होता है?

क्या तेल भी एक्सपायर होता है? कई लोग सालों तक रखा तेल इस्तेमाल करते हैं, जबकि पुराना तेल स्वाद और सेहत दोनों बिगाड़ सकता है। जानिए सरसों का तेल कितने समय तक सही रहता है और खराब तेल कैसे पहचाने।

Image

क्या तेल Expire होता है

रसोई में इस्तेमाल होने वाला तेल हर घर की सबसे जरूरी चीजों में गिना जाता है। कई लोग एक बार में बड़ा डिब्बा खरीदकर महीनों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन अक्सर यह सवाल लोगों के मन में आता है कि क्या खाने वाला तेल भी एक्सपायर होता है? खासतौर पर सरसों के तेल को लेकर लोगों का मानना होता है कि यह जल्दी खराब नहीं होता। हालांकि हर तेल की एक तय शेल्फ लाइफ होती है और समय के साथ उसका स्वाद, खुशबू और गुणवत्ता बदल सकती है।

अगर तेल को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो वह जल्दी खराब भी हो सकता है। पुराने या खराब तेल का इस्तेमाल खाने के स्वाद के साथ-साथ सेहत पर भी असर डाल सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी माना जाता है कि तेल कब एक्सपायर होता है। सरसों का तेल कितने समय तक सही रहता है और खराब तेल की पहचान कैसे की जा सकती है।

क्या सच में तेल एक्सपायर होता है?

कुकिंग ऑयल भी एक्सपायर होता है। समय के साथ तेल खराब होने लगता है, जिससे उसका स्वाद, खुशबू और क्वालिटी बदल सकती है। एक्सपायर या खराब तेल सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। कुकिंग ऑयल में मौजूद फैट और केमिकल्स समय के साथ ऑक्सीजन, गर्मी और रोशनी के संपर्क में आकर खराब होने लगते हैं। इसलिए हमेशा तेल को ठंडी और अंधेरे वाली जगह पर ही रखना चाहिए।

Cooking Oil Expiry

Cooking Oil Expiry

सरसों का तेल कितने दिन तक सही रहता है?

बंद बोतल में रखा सरसों का तेल आमतौर पर 9 महीने से 1 साल तक सही माना जाता है। एक बार खोलने के बाद इसे 4 से 6 महीने के भीतर इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।

खराब तेल की पहचान कैसे करें?

अगर तेल से अजीब गंध आने लगे, रंग बदल जाए या स्वाद कड़वा महसूस हो, तो यह खराब होने का संकेत हो सकता है। एक ही तेल को कई बार गर्म करने से उसकी क्वालिटी घट सकती है। ऐसा तेल स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

इन चीजों का रखें ध्यान

अगर घर में तेल कम इस्तेमाल होता है, तो छोटे पैक खरीदना ज्यादा सही माना जाता है। इससे तेल लंबे समय तक पुराना नहीं पड़ता। साथ ही साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि, तेल खरीदते समय पैक पर लिखी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर जांचनी चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article