चेहरे पर पिंपल निकलना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं, लेकिन समस्या तब बढ़ जाती है जब बार बार चेहरे पर दाने निकल जाते हैं। ये न केवल आपकी खूबसूरती में संध लागती है बल्कि आपकी ओवरऑल पर्सनालिटी भी बिगाड़ देती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि चेहरे पर बार बार पिंपल क्यों निकल आते हैं। पिंपल निकलने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं पिंपल निकलने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
हार्मोनल बदलाव
युवावस्था में हार्मोनल बदलाव के कारण पिंपल अधिक होते हैं। महिलाओं में मासिक धर्म और गर्भावस्था के दौरान भी हार्मोनल बदलाव के कारण पिंपल हो सकते हैं। बता दें कि हार्मोनल बदलाव की वजह से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते जिससे चेहरे पर दाने निकल आते हैं।
अनहेल्दी खान-पान
ज्यादा तला-भुना खाने की वजह से भी चेहरे पर दाने निकल आते हैं। अगर आप इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो अपने खान-पान में बदलाव करें। इसके अलावा कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी चेहरे पर दाने निकल आते हैं।
केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ज्यादातर लोग केमिकल बेस्ट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते, लेकिन इनमे केमिकल होता है जो पिंपल का कारण बन सकते हैं। वहीं गलत स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी चेहरे पर पिंपल निकल आते हैं।
तनाव और नींद की कमी
ज्यादा तनाव लेना और नींद की कमी भी पिंपल का कारण बन जाते हैं। ऐसे में अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो स्ट्रेस को मैनेज करना सीखे। इसके अलावा रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें।
