Phulera Dooj Wishes: फुलेरा दूज पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, इस दिन हुआ था बांके बिहारी और राधाजी का मिलन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 06:40 AM IST

Phulera Dooj 2023 wishes in hindi: पौराणिक कथाओं के अनुसार फुलेरा दूज के दिन बांके बिहारी लाल और राधा जी का मिलन हुआ था। उत्तर भारत में फुलेरा दूज का विशेष महत्व है, खासकर मथुरा और वृंदावन में इस पर्व की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है।

Phulera Dooj 2023 wishes in hindi: हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार 21 फरवरी यानी आज फुलेरा दूज का पर्व मनाया जा रहा है। उत्तर भारत में फुलेरा दूज का विशेष महत्व है, खासकर मथुरा और वृंदावन में इस पर्व की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन बांके बिहारी लाल और राधा जी का मिलन हुआ था। इस दिन विधि विधान से श्री कृष्ण और राधा जी की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का निवारण होता है।

Phulera Dooj Wishes: फुलेरा दूज पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, इस दिन हुआ था बांके बिहारी और राधाजी का मिलन

इस दिन भगवान कृष्ण ने फूलों की होली खेलने की शुरूआत की थी। यही वजह है कि वृंदावन और मथुरा समेत पूरे ब्रज में फुलेरा दूज से ही होली मनाई जाने लगती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी के साथ फूलों की होली खेलते हैं। मथुरा वृंदावन में इस पर्व की खास धूम देखने को मिलती हैं। मान्यता है कि इस दिन विधिवत भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा अर्चना करने से प्रेम विवाह में आ रही सभी विघ्न बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति होती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं।

End of Feed