Peri Peri Masala: पेरी पेरी मसाला क्या होता है, किन चीजों में होता है इस्तेमाल, जानें घर पर कैसे बना सकते हैं पेरी पेरी मसाला

peri peri masala kya hota hai: पेरी पेरी मसाला क्या होता है, इसका स्वाद कैसा होता है और किन-किन डिशेज में इसका इस्तेमाल किया जाता है। जानें घर पर आसान तरीके से पेरी पेरी मसाला बनाने की रेसिपी।

peri peri masala kya hota hai: आजकल फास्ट फूड का स्वाद सिर्फ चीज या सॉस से नहीं, बल्कि खास मसालों से भी तय होता है। उन्हीं में से एक है पेरी पेरी मसाला (peri peri masala recipe), जिसका तीखा, स्मोकी और चटपटा स्वाद युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। फ्रेंच फ्राइज से लेकर पिज्जा, पास्ता और पॉपकॉर्न तक - हर जगह इसका इस्तेमाल देखने को मिलता है। बाहर मिलने वाला यही स्वाद अब आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और आपकी साधारण डिश भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देने लगती है।

peri peri masala, peri peri masala photo,

पेरी पेरी मसाला कैसे बनता है, किन चीजों की होगी जरूरत

पेरी पेरी मसाला क्या होता है

पेरी पेरी मसाला एक स्पाइसी सीजनिंग मिक्स है, जिसका स्वाद तीखा होने के साथ हल्का स्मोकी और टैंगी भी होता है। इसे मुख्य रूप से सूखी लाल मिर्च, लहसुन पाउडर, नमक और हर्ब्स मिलाकर तैयार किया जाता है। इसका नाम अफ्रीकी 'पिरी-पिरी' मिर्च से जुड़ा माना जाता है, जो अपने तेज स्वाद के लिए मशहूर है। समय के साथ यह मसाला दुनियाभर के फास्ट फूड कल्चर का हिस्सा बन गया और अब भारतीय किचन में भी खूब पसंद किया जा रहा है।

End of Feed