डांटने से नहीं छूटेगी पेंसिल चबाने की आदत, पेरेंट्स करें ये स्मार्ट काम

Pencil Chewing: अगर आपका बच्चा बार-बार पेंसिल चबाता है, तो सबसे पहले यह जानने की कोशिश करें कि वह ऐसा कब और क्यों करता है।

बहुत से पेरेंट्स की शिकायत होती है कि बच्चा पढ़ते समय पेंसिल खूब चबाता है। शुरुआत में मात-पिता बच्चे की इस आदत को इग्नोर करते हैं लेकिन कई बार ये नरजंदाजगी मुसीबत बन जाती है। वैसे बच्चों का पेंसिल चबाना आम है लेकिन अगर ये समस्या या लत का रूप ले ले तो वह सामान्य बात नहीं है। इस कारण से सही समय पर बच्चों की ये आदत छुड़ानी जरूरी है। ऐसे में बच्चों को डांटने या सजा देने के बजाय यह समझना जरूरी है कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं और इस आदत को कैसे छुड़ाया जा सकता है।

Pencil Chewing

बच्चे क्यों चबाते हैं पेंसिल (Photo: iStock)

आखिर बच्चे पेंसिल क्यों चबाते हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चे कई कारणों से पेंसिल चबाते हैं। कुछ बच्चे तनाव, चिंता या बोरियत के कारण ऐसा करते हैं। वहीं कुछ बच्चों को किसी चीज को मुंह में रखने या चबाने से सुकून महसूस होता है। कई बार जाने-अनजाने यह आदत और रूटीन का हिस्सा बन जाती है।

End of Feed