PCOS में कैसा हो आपका Morning Routine? सुबह उठने से लेकर नाश्ते तक इन बातों का जरूर रखें ध्यान

PCOS Awareness Month: PCOS में दिन की शुरुआत बेहतर लाइफस्टाइल से करना जरूरी है। अच्छी दिनचर्या शरीर के ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। जानें PCOS में सेहत को बेहतर बनाने वाली सुबह की आसान आदतें।

PCOS Awareness Month: PCOS यानी Polycystic Ovary Syndrome को अक्सर केवल पीरियड्स और हार्मोन्स से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर रोजमर्रा की जीवनशैली पर भी दिखाई दे सकता है। ऐसे में दिन की शुरुआत कैसी होती है, इसका महत्व बढ़ जाता है। सुबह की अच्छी शुरुआत किसी बीमारी का इलाज नहीं है, लेकिन नियमित नींद, संतुलित भोजन, पर्याप्त शारीरिक गतिविधि और तनाव को संभालने वाली आदतें (PCOS Morning Routine) ओवरऑल हेल्थ के लिए मददगार हो सकती हैं।

PCOS Awareness Month

PCOS जागरुकता माह

PCOS Awareness Month कब मनाया जाता है?

1-30 सितंबर के बीच PCOS Awareness Month मनाया जाता है। ये PCOS जैसी जटिल हार्मोनल और मेटाबॉलिक कंडीशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने का समय है। PCOS केवल अनियमित पीरियड्स तक सीमित नहीं है। इसके लक्षण और प्रभाव हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। ऐसे में रोजमर्रा की Lifestyle और दिन की शुरुआत पर ध्यान देना हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ मॉर्निंग हेल्थ टिप्स जो आपकी मदद कर सकते हैं।

End of Feed