परवरिश में लाएं बदलाव, बस सोने से पहले कहें ये 5 बातें, बच्चों पर जीवनभर रहेगा असर

Parenting: बच्चे अपने माता-पिता के शब्दों में दुनिया देखते हैं। सोने से पहले कहे गए यह चंद शब्द उनके विकास और व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। तो इसलिए हर रात उन्हें यह भरोसा देकर सुलाइए कि आप उनके सबसे बड़े साथी हैं।

Parenting Tips in Hindi: दिन भर की भागदौड़ के बाद रात का समय केवल आराम का नहीं, बल्कि माता-पिता और बच्चों के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत करने का मौका भी होता है। तमाम पेरेंटिंग एक्सपर्ट बताते हैं कि सोने से पहले के कुछ मिनटों में कही गई बातें बच्चे के दिल और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ते हैं। ये पल उनके आत्मविश्वास, सोच और संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां हम आपको बताते हैं वे 5 खास बातें जो हर माता-पिता को सोने से पहले अपने बच्चों से जरूर कहनी चाहिए:

2

सोने से पहले कहें ये 5 बातें, बच्चों पर जीवनभर रहेगा असर

1. मैं तुमसे बहुत प्यार करता/करती हूं:

प्यार का इज़हार शब्दों में करना बेहद ज़रूरी है। जब आप रोज़ सोने से पहले यह कहते हैं, तो बच्चे के मन में सुरक्षा और अपनापन बनता है। आपका बस इतना कहना बच्चे के अंदर आत्म-सम्मान की भावना बढ़ाता है।

End of Feed