Bengali Sandesh Mithai Recipe in Hindi: जब भी मीठा खाने की इच्छा होती है अकसर लोग बाजार की मिठाइयों की तरफ रुख कर लेते हैं। बंगाल की मशहूर मिठाइयों में ‘संदेश’ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। Sandesh Sweet का मुलायम टेक्सचर और मुंह में घुल जाने वाला स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है। हालांकि अगर बाजार से लाने के बजाय आप मिठाई घर पर बना लें तो स्वाद डबल हो सकता है।
अब ऐसे में कई लोगों को लगता है कि संदेश बनाना काफी मुश्किल है और घर पर मार्केट वाला स्वाद आ ही नहीं सकता। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके और कुछ आसान टिप्स अपनाकर बनाएं, तो घर पर भी बिल्कुल बाजार जैसा स्वादिष्ट संदेश तैयार किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती। अगर आप घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं।
संदेश कैसे बनता है
दो सौ ग्राम ताजा पनीर
दो से तीन बड़े चम्मच दूध (पेस्ट बनाने के लिए)
दो से तीन बड़े चम्मच गुड़ (देसी स्वाद के लिए) या
तीन से चार बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क (क्रीमी स्वाद के लिए)
इलायची पाउडर (स्वाद के लिए, वैकल्पिक)
सजावट के लिए ड्राई फ्रूट्स (पिस्ता/बादाम)
संदेश बनाने की रेसिपी
रेसिपी 1: ट्रेडिशनल गुड़ संदेश
अगर आपको ट्रेडिशनल स्वाद पसंद है, तो यह संदेश बनाने की ये वाली रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही हो सकती है।
कैसे बनाएं:
एक पैन में तैयार पनीर का पेस्ट डालकर उसे धीमी आंच पर हल्का गर्म करें। अब इसमें लगभग 1/3 कप तरल गुड़ मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण नीचे न लगे। कुछ ही मिनटों में यह मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगेगा। अब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। गुड़ की खुशबू और देसी स्वाद इस संदेश को बेहद खास बना देता है।
रेसिपी 2: क्रीमी कंडेंस्ड मिल्क संदेश
वहीं अगर आपको रिच और क्रीमी मिठाई पसंद है। तो संदेश की ये वाली क्रीमी कंडेंस्ड मिल्क रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।ॉ
कैसे बनाएं:
पनीर पेस्ट को पैन में एक मिनट तक हल्का पकाएं। फिर इसमें 1/3 कप कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार चलाते रहें, जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर डो जैसा न बन जाए। फिर लास्ट में इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। इस रेसिपी में मिठास और क्रीमीनेस का बेहतरीन बैलेंस मिलता है, जो इसे बहुत स्वादिष्ट बनाता है। जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें। और जब यह हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसे हाथों से अच्छे से मसलें। इससे मिश्रण और ज्यादा स्मूद हो जाएगा और खाने में आपको एकदम सॉफ्ट लगेगा।
कैसे बनाएं संदेश
संदेश को शेप देने के लिए आप मोल्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले मोल्ड को हल्के घी से अच्छी तरह ग्रीस करें। अब तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोई लें और उसे मोल्ड में दबाकर सेट करें। कुछ सेकंड बाद मोल्ड खोलते ही आपका सुंदर डिजाइन वाला संदेश तैयार हो जाएगा। अगर आप इसे और भी खास बनाना चाहते हैं, तो इसके अंदर स्टफिंग भी डाल सकते हैं। गुड़ वाले संदेश में बीच में थोड़ा सा लिक्विड गुड़ भरें। जब आप इसे खाएंगे और अंदर से गुड़ का स्वाद निकलेगा, तो इसका मजा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
यह आर्टिकल मूल रूप से गौरांगी यादव द्वारा लिखा गया है। जो टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न काम कर रही हैं।
