Pandit Jawahar Lal Nehru Jayanti 2022 Wishes Quotes, Images, Status, Shayari, Messages in Hindi: आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के प्यारे चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे , जिन्होंने गुलाम भारत को अंग्रेजो के चंगुल से आजाद करवाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
वे एक आदर्शवादी और दूरदर्शी सोच वाले महान व्यक्ति थे , जिन्होंने आधुनिक भारत का शिल्पकार और वास्तुकार भी माना जाता है। पंडित नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे ,इसलिए उनके जन्मदिन 14 नवंबर को हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी की महान सोच और विचारों से जीवन में कई सीख मिलती है। यहां देखें नेहरू जी के मोटिवेशनल कोट्स :
- क्रिया प्रभावशाली होनी चाहिए जिससे साफ तौर पर अंत का अनुमान लगाया जा सके।
- जीवन ताश के पत्तों के खेल की तरह है। आपके हाथ में जो है वह नियति है, जिस तरह आप खेलते हैं वह स्वतंत्र इच्छा है।
- बच्चे बगीचे की एक कली की तरह होते हैं जिन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि वे देश का भविष्य और कल का नागरिक है।
- जो पुस्तकें हमें सोचने के लिए विवश करती हैं, वे हमारी सबसे अच्छी सहायक है।
- एक महान कार्य में लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंतत सफल जरूर होता है।
- दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है।
- जीवन विकास का सिद्धांत है , स्थिर रहने का नहीं।
- हमारे अंदर सबसे बड़ी कमी यह है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम।
- हम एक अद्भुत दुनिया में रहते हैं जो सौंदर्य, आकर्षण और रोमांच से भरी हुई है यदि हम खुली आंखों से खोजे तो यहां रोमांच का कोई अंत नहीं।
- कार्य के प्रभावी होने के लिए उसे स्पष्ट लक्ष्य को तरफ निर्देशित किया जाना चाहिए।
- महान कार्य और छोटे लोग एक साथ नहीं चल सकते।
