Self Motivational Shayari in Hindi: सेल्फ मोटिवेशन यानी खुद को प्रेरित रखने की क्षमता, जीवन में सफलता पाने की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। जब बाहरी परिस्थितियां साथ नहीं देतीं, तब यही अंदर की प्रेरणा हमें आगे बढ़ने की ताकत देती है। यह हमें अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने और मुश्किल समय में हार न मानने का हौसला देती है। खुद को मोटिवेट रखने के लिए जरूरी है कि हम अपने छोटे-छोटे लक्ष्यों को तय करें और उन्हें पूरा करने पर खुद को सराहें। सकारात्मक सोच अपनाना, अच्छी आदतें विकसित करना और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाना भी बेहद जरूरी है। इसके साथ ही, अपनी असफलताओं से सीख लेना और उन्हें सुधार का अवसर मानना चाहिए।
Success Motivational Shayari | Motivational Shayari 2 line
अगर आप भी खुद को मोटिवेट करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां हम लाए हैं 15 शानदार सेल्फ मोटिवेशनल शायरी। ये शायरी आपको जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए जरूर प्रेरित करेंगी:
1. मुश्किलों से कह दो उलझा न करें हम से,
हर हालात में जीने का हुनर आता है हमें
2. वाकिफ कहां ज़माना हमारी उड़ान से,
वो और थे जो हार गए आसमान से
3. क्यूं डरें जिंदगी में क्या होगा,
कुछ न होगा तो तजुर्बा होगा
4. हार हो जाती है जब मान लिया जाता है,
जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है!
5. हौसले भी किसी हकीम से कम नहीं होते,
हर तकलीफ़ में ताकत की दवा देते हैं
6. हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है,
जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा!
7. बेहतर से बेहतर की तलाश करो,
मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो,
टूट जाता है शीशा पत्थर की चोट से,
टूट जाए पत्थर ऐसा शीशा तलाश करो
8, तू रख यकीन बस अपने इरादों पर,
तेरी हार तेरे हौसलों से तो बड़ी नहीं होगी
9. सोचने से कहां मिलते हैं तमन्नाओं के शहर,
चलना भी जरुरी है मंजिल को पाने के लिए
10. ये जिंदगी हसीन है इससे प्यार करो,
अभी है रात तो सुबह का इंतजार करो
11. चल यार एक नई शुरुआत करते है,
जो उम्मीद जमाने से की थी,वो अब खुद से करते है
12, जीतेंगे हम ये वादा करो,
कोशिश हमेशा ज्यादा करो,
किस्मत भी रूठे पर हिम्मत ना टूटे,
मजबूत इतना इरादा करो!
13. वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे,
इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे
14. हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं,
हमसे जमाना खुद है जमाने से हम नहीं
15. उठो तो ऐसे उठो कि फक्र हो बुलंदी को,
झुको तो ऐसे झुको बंदगी भी नाज़ करे।
हमेशा याद रखें कि सेल्फ मोटिवेशन हमें आत्मनिर्भर बनाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। जब हम खुद पर विश्वास करते हैं, तो कोई भी मुश्किल हमें रोक नहीं सकती। इसलिए हमेशा खुद को प्रेरित रखें और अपने सपनों को सच करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।
