लाइफस्टाइल

रास्ते हैं तो मुश्किलें हैं, मुश्किलें हैं तो हौसला है.., मजबूत इरादों की मिसाल हैं जावेद अख्तर की ये बातें

Javed Akhtar Motivational Quotes: जावेद अक्तर की शायरी और विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। वे कहते हैं कि सपने देखना और उन्हें पूरा करने की जिद रखना यही जिंदगी का असली मंत्र है। आइए पढ़तें है जावेद अख्तर के कुछ प्रेरक विचार:

Image

जावेद अख्तर के मोटिवेशनल कोट्स

Javed Akhtar Motivational Quotes in Hindi: जावेद अख्तर, हिंदी सिनेमा के दिग्गज शायर, गीतकार और लेखक हैं। उनकी रचनाएं उनकी सोच और कल्पना का ही प्रतिबिंब हैं। जावेद अपनी रचनाओं से न सिर्फ लोगों का मनोरंजन करते हैं, बल्कि जीवन के गहरे सबक भी देती हैं। जावेद अकसर लोगों के साथ अपने विचार भी शेयर करते रहते हैं। जावेद अख्तर के विचार हमें सिखाते हैं कि जीवन में मेहनत, साहस, धैर्य और सकारात्मक सोच कितनी जरूरी है। उनकी शायरी और विचार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। वे कहते हैं कि सपने देखना और उन्हें पूरा करने की जिद रखना यही जिंदगी का असली मंत्र है। आइए पढ़तें है जावेद अख्तर के कुछ प्रेरक विचार:

Javed Akhtar Motivational Quotes for life and Success

1. वे लोग कमजोर होते हैं जिन्हें जिंदगी जहां चाहे, वहां ले जा सकती है।

2. जब तक जिंदा हो, तब तक जिंदा रहो।

3. हर इक मोड़ पर कुछ फैसले जरूरी होते हैं, वरना जिंदगी रास्ता बनाती नहीं।

4. छोड़कर जिसको गए थे आप कोई और था अब मैं कोई और हूँ वापस तो आकर देखिए।

5. हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है हम हैं मुसाफ़िर ऐसे जो मंज़िल से आए हैं।

6. हवा में तैरते रहो, तो मंजिल नहीं मिलती। कुछ कदम जमीन पर भी रखने पड़ते हैं।

7. कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता..मगर जो है, उसी में ख्वाब बुनना पड़ता है।

8. आंखों में पानी आने की कोई ज़रूरत नहीं, हर पल एक नया जीवन हो सकता है।

9. ज़िन्दगी है तो ख्वाब हैं , ख्वाब हैं तो मंज़िलें हैं, मंज़िलें हैं तो फासले हैं, फासले हैं तो रास्ते हैं।

10. जिंदगी एक इम्तिहान है, मगर हर सवाल का जवाब लड़कर नहीं समझदारी से दो।

11. तकलीफें वो ही उठाते हैं जो जिंदा होते हैं। मुर्दों को क्या तकलीफ।

12. दर्द के फूल भी खिलते हैं बिखर जाते हैं ज़ख़्म कैसे भी हों कुछ रोज़ में भर जाते हैं।

13. कोई भी ऐसा विश्वास जिसका बचाव तर्क, प्रमाण या सबूत से नहीं किया जा सकता, उसे आहत भावनाओं की आड़ में संरक्षित किया जाता है और यदि आवश्यक हो तो हिंसा द्वारा व्यक्त किया जाता है।

14. सब का ख़ुशी से फ़ासला एक क़दम है हर घर में बस एक ही कमरा कम है।

15. रास्ते हैं तो मुश्किलें हैं, मुश्किलें हैं तो हौसला है, हौसला है तो विश्वास है क्योंकि 'फाइटर' हमेशा जीतता है।

जावेद अख्तर के ये विचार कहते हैं कि जीवन में मुश्किलों का आना कोई मुसीबत नहीं है, बल्कि ये एक मौका है जो आपके बेहतर बना सकता है। तो आप भी जावेद अख्तर की इन बातों को जीवन में उतार कर सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं।

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article