इतने सालों में बनकर तैयार हुई Nita Ambani की ये वायरल साड़ी, एक-एक चीज है खास

नीता अंबानी की साड़ियों का कलेक्शन अक्सर ही चर्चा में रहता है। हाल ही में एक इवेंट के लिए पहुंची नीता अंबानी ने ट्रेडिशनल पश्चिम बंगाल की जामदानी साड़ी पहनी। देखें नीता अंबानी साड़ी डिजाइन, ब्लाउज, मीनाकारी जामदानी साड़ी फोटो।

जब बात फैशन की होती है, तो कुछ लोग सिर्फ ट्रेंड फॉलो करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो ट्रेंड सेट करते हैं। बेशक ही नीता अंबानी का नाम हमेशा ट्रेंड सेट करने वाली हस्तियों की लिस्ट में आता है। हाल ही में एक बार नीता अंबानी ने अपनी खूबसूरत सी साड़ी से इस कथन को साबित कर दिया। दरअसल TIME100 Summit जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर जब नीता अंबानी नजर आईं, तो उनकी मौजूदगी सिर्फ एक बिजनेस लीडर के तौर पर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की प्रतिनिधि के रूप में भी दिखी।

Nita Ambani Tribal lore Jamdani Saree

End of Feed