लाइफस्टाइल

10 रुपये वाली वायरल ईंट से ही बनाए घर, जानें Rhino Brick की खासियत क्या है

सिर्फ 10 रुपये में मिलने वाली राइनो ईंट घर सजाने का सस्ता और क्रिएटिव तरीका है। इसकी मजबूती और रस्टिक लुक इसे खास बनाते हैं। जानिए इसके फायदे और कैसे आप इससे अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं।

Image

Rhino Bricks

आज के दौर में घर सजाना सिर्फ इंटीरियर डिजाइनर्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर कोई अपने स्पेस को स्टाइलिश और यूनिक बनाना चाहता है। महंगे डेकोर आइटम्स की जगह अब लोग बजट फ्रेंडली और क्रिएटिव ऑप्शंस की तलाश में हैं, जो कम खर्च में शानदार लुक दे सकें। इसी ट्रेंड के बीच 'Rhino Brick' यानी राइनो ईंट नाम की ईंट तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

महज 10 रुपये की कीमत में मिलने वाली यह ईंट अब होम डेकोर की दुनिया में नया गेमचेंजर बनती जा रही है। इसका रस्टिक टेक्सचर, मजबूत बनावट, ईको फ्रेंडली नेचर और नैचुरल लुक इसे खास बनाता है। चाहे दीवारों को नया अंदाज देना हो, गार्डन को सजाना हो या DIY प्रोजेक्ट करना हो, राइनो ईंट हर जगह फिट बैठती है और घर को देती है एक ट्रेंडी, देसी और क्लासी टच।

क्या है Rhino Brick?

राइनो ईंट एक प्रकार की कंप्रेस्ड या डिजाइनर ईंट होती है। जो 100 प्रतिशत वेस्ट मटैरियल से बनाई जाती है, और मात्र 30 मिनट में तैयार भी हो जाती है। इस खास ईंट को टेक्सचर और मजबूत स्ट्रक्चर के साथ तैयार किया जाता है। यह आम ईंटों की तुलना में ज्यादा फिनिश्ड और सजावटी लुक देती है, इसलिए इसे सिर्फ निर्माण ही नहीं बल्कि डेकोरेशन में भी इस्तेमाल किया जाता है।

Eco Friendly Rhino Bricks

Eco Friendly Rhino Bricks

Rhino Brick की खासियत

सबसे बड़ी खासियत इसकी कम कीमत है। जहां महंगे वॉल पैनल और टाइल्स हजारों रुपये में आते हैं, वहीं यह ईंट बेहद सस्ती होती है। इसके अलावा यह मजबूत और टिकाऊ होती है, जिससे लंबे समय तक इसका उपयोग किया जा सकता है। इसका टेक्सचर ऐसा होता है कि यह बिना ज्यादा पेंट या फिनिशिंग के भी आकर्षक दिखती है। राइनो ईंट का रस्टिक लुक आजकल ट्रेंड में है। यह आपके घर को देसी और मॉडर्न स्टाइल का मिक्स लुक देता है, जो इंस्टाग्राम-फ्रेंडली भी माना जाता है।

ये सिर्फ सस्ती ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहद फायदेमंद विकल्प है। इसे फाउंड्री डस्ट और रिसाइकल्ड प्लास्टिक जैसे वेस्ट मटेरियल से तैयार किया जाता है। खास बात यह है कि ये मिट्टी की ईंटों की तुलना में करीब 250% ज्यादा मजबूत होती है। इसे बनाने में न पानी की जरूरत होती है और न ही कोयले का इस्तेमाल होता है, जिससे प्रदूषण कम होता है और उपजाऊ मिट्टी भी सुरक्षित रहती है।

घर सजाने में कैसे करें इस्तेमाल Home Decor Tips

1. एक्सेंट वॉल (Accent Wall) बनाएं

अगर आप अपने लिविंग रूम या बेडरूम की एक दीवार को खास बनाना चाहते हैं, तो राइनो ईंट का इस्तेमाल करके एक्सेंट वॉल बना सकते हैं। यह दीवार पूरे कमरे का लुक बदल देती है।

2. गार्डन डेकोरेशन

गार्डन एरिया में इसका उपयोग करके आप एक नेचुरल और क्लासी लुक दे सकते हैं। छोटे-छोटे बॉर्डर, पाथवे या प्लांट स्टैंड बनाने में यह काफी उपयोगी है।

3. DIY फर्नीचर

राइनो ईंट से आप छोटे टेबल, बेंच या शेल्फ भी बना सकते हैं। यह न सिर्फ सस्ता होता है बल्कि यूनिक भी लगता है।

4. कैफे-स्टाइल इंटीरियर

अगर आप अपने घर में कैफे जैसा माहौल बनाना चाहते हैं, तो राइनो ईंट की दीवारें एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article