लाइफस्टाइल

विदेश में छाया भारतीय Cheese का स्वाद, मिला इंटरनेशनल अवॉर्ड, जानें 7000 साल पुरानी चीज आज कैसे बनीं भारत की शान

भारतीय चीज अब दुनिया भर में नाम कमा रही है। ऐसे में यहां पढ़ें आखिर ये विदेशी डेयरी प्रोडक्ट, कब भारत की शान बन गया, Cheese कहां से आया, सबसे पहला चीज कहां बना, क्यों खास है भारत का चीज

Image

Narendra Modi on Indian Cheese

कभी आपने सोचा है कि दूध से बना एक साधारण सा फूड आइटम कैसे दुनिया भर की थालियों का स्टार बन गया? चीज यानी Cheese, जो कभी यूरोप की पहचान माना जाता था, अब बदलते वक्त के साथ भारत की नई पहचान बनता जा रहा है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट के जरिए भारत के आर्टिसनल चीज की वैश्विक सफलता को सराहा, जहां भारतीय चीज ने इंटरनेशनल मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। जो इस बदलाव का संकेत है कि, अब भारत के डेयरी प्रोडक्ट्स कैसे ग्लोबल लेवल पर अपनी जगह बना रहा है।

भारत के कोने कोने में अब बहुत ही अलग-अलग फ्लेवर और स्टाइल की चीज बनाई जाती है। जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन हैं, बल्कि क्वालिटी में भी दुनिया को टक्कर दे रही है। ऐसे में ये जानना बहुत ही दिलचस्प होगा कि, आखिर चीज है क्या और भारत में चीज बनने की शुरुआत कैसे हुई। वहीं अगर आप चीज से तैयार होने वाली रेसिपीज भी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह लेख आगे जरूर पढ़ें।

Cheese क्या होता है?

चीज दूध से बनने वाला एक डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे दूध को फाड़कर (curdling) और फिर उसे प्रोसेस करके तैयार किया जाता है। इसमें दूध के प्रोटीन (केसीन) और फैट को अलग करके ठोस रूप दिया जाता है। अलग-अलग प्रकार के चीज उनके स्वाद, टेक्सचर और बनाने की प्रोसेस पर निर्भर करते हैं।

सबसे पहले चीज कहां बना

इतिहासकारों के अनुसार चीज बनने की शुरुआत लगभग 7000 साल पहले मानी जाती है। माना जाता है कि मध्य एशिया या यूरोप के क्षेत्रों में पहली बार दूध को स्टोर करते समय यह प्राकृतिक रूप से जम गया, जिससे चीज का जन्म हुआ। इसके बाद यह धीरे-धीरे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैल गया और हर देश ने इसे अपने तरीके से विकसित किया।

भारतीय चीज ने जीता इंटरनेशनल अवॉर्ड

भारत में चीज नहीं बल्कि हमेशा से पारंपरिक रूप से पनीर का इस्तेमाल होता रहा है। लेकिन अब आर्टिसनल चीज का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही में ब्राजील में आयोजित Mundial do Queijo do Brasil 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय चीज प्रोडक्ट्स ने 1 सुपर गोल्ड, 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

Indian Cheese Makes a mark globally

Indian Cheese Makes a mark globally

Eleftheria Gulmarg (Brie Style) ने सुपर गोल्ड जीता, जबकि Yak Churpi-Soft (लद्दाख) और Eleftheria Brunost (Whey Cheese) को गोल्ड मिला। Eleftheria Kaali Miri (Belper Knolle Style) को सिल्वर मेडल मिला। यह उपलब्धि दिखाती है कि भारतीय स्वाद को कैसे दुनिया भर में सराहा जा रहा है।

क्यों सबसे खास है भारतीय चीज

भारतीय चीज़ दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बना रहा है। इसकी खासियत इसके अलग अलग क्षेत्रों में छिपी है, हिमालय से लेकर गोवा तक का मौसम और चारा दूध के स्वाद को बदल देता है। यहां गाय के साथ भैंस, बकरी और याक के दूध से भी चीज़ बनता है, जिससे फ्लेवर और टेक्सचर अलग होते हैं। भारतीय आर्टिजन चीज़ में काली मिर्च, लहसुन और जड़ी-बूटियों का देसी ट्विस्ट मिलता है। साथ ही, Brie या Gouda जैसे इंटरनेशनल स्टाइल को देसी अंदाज़ में ढाला जाता है। जो भारतीय चीज को सबसे अलग और खास बनाते हैं।

भारतीय डिशेज में चीज का इस्तेमाल

भारत में चीज का इस्तेमाल अब तेजी से बढ़ रहा है और कई देसी डिशेज में इसे शामिल किया जा रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को हर डिश में चीज एड करना पसंद होता है। कई सारी ट्रेडिशनल इंडियन डिशेज में अब चीज भी टॉपिंग की तरह जोड़ दिया गया है। अगर आपको भी चीज खाना पसंद है, तो आपके लिए ये वाली रेसिपीज ट्राई करना बेस्ट हो सकता है।

1. चीज पराठा

गरमा-गरम पराठे में पिघला हुआ चीज डालकर इसे और भी टेस्टी बनाया जाता है।

2. चीज पाव भाजी

मुंबई की फेमस पाव भाजी में चीज डालने से इसका स्वाद और रिच हो जाता है।

3. चीज डोसा

साउथ इंडियन डिश डोसा में चीज डालकर फ्यूजन फ्लेवर तैयार किया जाता है।

4. चीज बॉल्स और स्नैक्स

चीज से बने स्नैक्स बच्चों और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

5. चीज मैगी

सिंपल और झटपट बनने वाली चीज मैगी भी बहुत ही चाव से हर कोई खाता है।

इनके अलावा आप अपनी पसंद ही हर डिश जैसे सैंडविच, पनीर चीज भुर्जी, चीज भेल, समोसा, पकौड़ा, पास्ता आदि में भर भर कर चीज एड कर सकते हैं।

घर पर चीज कैसे बनाएं, How to make cheese at home

घर पर एकदम ही झटपट मिनटों में चीज बनाने के लिए दूध उबालें और उसमें नींबू का रस या सिरका डालकर फाड़ लें। जब दही और पानी अलग हो जाएं, तो कपड़े में छान लें। पानी निकालकर दबाएं और आकार दें। कुछ घंटों बाद यह सेट होकर मुलायम चीज (पनीर जैसा) तैयार हो जाएगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article