गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम की भरमार हो जाती है और हर कोई मीठे, रसीले आम खाने का इंतजार करता है। लेकिन कई बार ठेले से Mango खरीदने के बाद जब उसे काटते हैं, तो वह खट्टा या बेस्वाद निकल जाता है। ऐसा अक्सर गलत चुनाव की वजह से होता है। ज्यादातर लोग सिर्फ रंग या साइज देखकर आम खरीद लेते हैं, जबकि असली पहचान कुछ और ही होती है। सही तरीके से आम चुनना एक कला है, जिसे जानकर आप हर बार मीठे और स्वादिष्ट आम का मजा ले सकते हैं। अगर आप भी अक्सर इस गलती का शिकार होते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। आइए जानते हैं आम खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि कभी भी आपका पैसा खराब न जाए।
सिर्फ रंग देखकर आम न खरीदें
अक्सर लोग आम खरीदते समय उसके पीले रंग को देखकर ही फैसला कर लेते हैं, लेकिन यह हमेशा सही नहीं होता। कई बार आम को केमिकल से पकाया जाता है, जिससे रंग तो अच्छा दिखता है, पर स्वाद फीका रह जाता है।
खुशबू से करें पहचान
एक अच्छा और पका आम हमेशा हल्की मीठी खुशबू देता है। अगर आम से कोई महक नहीं आ रही या अजीब गंध महसूस हो रही है, तो ऐसे आम को खरीदने से बचना बेहतर है।

Mango Season
हल्का दबाकर जरूर देखें
पका हुआ आम हल्का नरम होता है। बहुत ज्यादा सख्त आम कच्चा हो सकता है, जबकि बहुत ज्यादा नरम आम ज्यादा पका या खराब होने का संकेत देता है।

Kaunsa Aam Sabse acha hai
दाग-धब्बों पर रखें नजर
आम के छिलके पर छोटे दाग सामान्य होते हैं, लेकिन ज्यादा काले धब्बे या सड़े हिस्से वाले आम स्वाद खराब कर सकते हैं। इसलिए ऐसे आम लेने से बचें।
केमिकल से पके आम से बचें
बाजार में कई आम केमिकल से जल्दी पकाए जाते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। हमेशा प्राकृतिक रूप से पके आम ही खरीदने की कोशिश करें।
सही किस्म और मौसम का ध्यान रखें
हर आम की अपनी खास किस्म और सीजन होता है, जैसे दशहरी, लंगड़ा और अल्फांसो। सही समय पर खरीदा गया आम ज्यादा स्वादिष्ट होता है।

Carbide Mango
कार्बाइड वाले आम कैसे पहचाने
कार्बाइड से पके आम बाहर से बहुत पीले और चमकदार दिखते हैं, लेकिन उनमें प्राकृतिक खुशबू नहीं होती। काटने पर गूदा सख्त या फीका लग सकता है। स्वाद भी कम मीठा या अजीब होता है, इसलिए ऐसे आम खरीदने से बचना चाहिए।
सबसे अच्छा आम कौन सा होता है, Best Quality Mango
सबसे अच्छा आम वही होता है जो प्राकृतिक तरीके से पका हो, खुशबूदार हो और हल्का नरम महसूस हो। दशहरी, लंगड़ा और अल्फांसो जैसी किस्में स्वाद में बेहतरीन मानी जाती हैं, लेकिन ताजगी और सही पकाव ही अच्छे आम की असली पहचान होती है।
