लाल बनारसी साड़ी में गुलाब का फूल लगीं नीता अंबानी, महंगे नेकलेस का डिजाइन तो मेकअप देखते ही रह जाएंगे

नीता अंबानी ने हाल ही में एक लाल बनारसी साड़ी पहनी, जो न केवल उनकी फैशन समझ को दर्शाती है, बल्कि भारतीय संस्कृति की गहराई को भी उजागर करती है। इस साड़ी के साथ उनका लुक एक संदेश है कि भले ही फैशन के रुझान बदलते रहें, लेकिन विरासत का कोई विकल्प नहीं होता।

Nita Ambani

नीता अंबानी की साड़ियों के कलेक्शन की तारीफ अक्सर ही होती है। बेशक ही मुकेश अंबानी की पत्नी के पास दुनिया भर के कोनों से लाई गई बेहद यूनीक और सुंदरत, शाही साड़ियों की भरमार है। जिन्हें वे अलग अलग इवेंट्स पर बहुत ही खूबसूरती के साथ स्टाइल करती हैं, अब हाल ही में एक इवेंट के लिए नीता जी ने खास लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। गहरे लाल रंग की ये साड़ी मॉर्डन और ट्रेडिशनल का बेहतरीन फ्यूजन है। इस साड़ी और ब्लाउज के डिजाइन को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आपको भी नीता जी की साड़ियां पसंद आती हैं, तो इस लेटेस्ट साड़ी की डिटेल्स जानना दिलचस्प हो सकता है।

नीता अंबानी की लाल बनारसी साड़ी

इस लाल बनारसी साड़ी की डिजाइन वाकई बहुत ही खूब लगी। सिंपल सी साड़ी का भी रंग और जरी की बुनाई गजब उठाव दे रही है। इसकी बुनाई में सुनहरे जरी के जाल की बारीकियों के साथ फूल और पत्तियों के मोटिफ्स हैं, जो बनारस के कुशल बुनकरों की कला का प्रतीक हैं। यह साड़ी एक सच्ची धरोहर का हिस्सा है, जिसे मशीन से नहीं बनाया जा सकता।

End of Feed