नींबू को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं, जानें गर्मी के मौसम में नींबू को फ्रिज में रखने से क्या होता है

Lemon Storage Tips Hindi: नींबू को फ्रिज में रखना सही है या गलत। जानें नींबू को स्टोर करने का सही तरीका, फ्रिज में रखने के फायदे, कटे हुए नींबू को कैसे रखें और लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के आसान टिप्स।

Lemon Storage Tips Hindi: नींबू भारतीय रसोई का ऐसा हिस्सा है, जो लगभग हर दिन किसी न किसी रूप में इस्तेमाल होता ही है। कभी सलाद में, कभी शिकंजी में, तो कभी दाल और सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए। लेकिन अक्सर लोग एक बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर नींबू को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर। कई बार बाहर रखा नींबू जल्दी सूख जाता है, तो कभी फ्रिज में रखने पर उसका स्वाद बदलने लगता है। ऐसे में सही तरीका जानना जरूरी हो जाता है, ताकि नींबू लंबे समय तक ताजा भी रहे और उसका रस भी बना रहे।

lemon storage tips hindi, lemon image, lemon photo

गर्मी के मौसम में नींबू को फ्रिज में स्टोर करें या नहीं

फ्रिज में नींबू रखने से क्या फायदा होता है

अगर नींबू को सही तरीके से फ्रिज में रखा जाए, तो यह काफी लंबे समय तक ताजा रह सकता है। खासतौर पर जब नींबू ज्यादा मात्रा में खरीदे गए हों, तब फ्रिज सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। ठंडी जगह पर रखने से नींबू की नमी बनी रहती है और वह जल्दी सूखता नहीं है। इसके अलावा इसका रस भी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

End of Feed