New year party decoration ideas: हर कोई न्यू ईयर पार्टी के लिए अपने घर को सबसे अलग और नया लुक देना चाहता है। ज्यादातर लोग त्योहारों के मौके पर अपने घर को कुछ खास तरह से डेकोरेट करना पसंद करते हैं। अगर आप भी नए साल पर अपने दोस्तों और फैमिली के लिए पार्टी रखना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ हटके प्लान करने की जरूरत है। आप नए साल की सजावट के लिए कुछ आईडिया ट्राई करके अपने आशियाने को शानदार लुक दे सकते हैं, जिसके जरीये आप अपने घर को क्रिएटिव लुक देकर अपनों को खुश कर सकते हैं।
नए साल 2023 पार्टी के लिेए घर को दें नया लुक
ओपन-टेरेस डेकोरेशन -
न्यू ईयर का वेलकम करने के लिए हम अलग अलग तरीके से अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को खुश करने और उनके साथ जश्न मनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि इस बार नये साल का स्वागत करने के लिए आप 31 दिसंबर की शाम को फेरी लाइट्स और कुशन की मदद से अपने टेरिस (छत) को सपनों वाला मिनी बार सेटअप तैयार सकते हैं, जो आपके अपनों को स्पेशल और अदभुत फील करवाएगा।
हैप्पी न्यू ईयर बैनर-
मार्केट में आपको कई आकर्षक लुक वाले बैनर मिल जाएंगे। वहीं आप कलरपेपर की मदद से अलग-अलग तरह से पैटर्न बनाकर कटिंग कर सकते हैं और फिर इनपर ग्लीटर लगाकर थोड़ी देर के लिए सूखने दें। अब मोटे से धागे में इन लेटर्स को जोड़ें। जिस हॉल में पार्टी का प्लान कर रहे हैं। उसमें हैप्पी न्यू ईयर टैग लगाएं।
गोल्ड फॉइल गुब्बारों से करें सजावट-
गुब्बारों से घर को सजाने में सबसे कम समय लगता है और यह सबसे आसान तरीका भी है। आजकल गोल्ड फॉइल गुब्बारे काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें पार्टी के हिसाब से चुनें। वहीं आप लैटेस्ट कलर वाले गुब्बारों का भी चुनाव कर सकते हैं, जिसमें आजकल ब्लैक, सिल्वर, गोल्ड, ग्रे कलर के गुब्बारों का चलन काफी तेज है। कुछ गुब्बारों में हिलियम भरे और वहीं कुछ गुब्बारों में नार्मल हवा भर कर इन्हें फ्लोर पर डालकर छोड़ दें और हिलियम वाले गुब्बारों को कलर कॉन्बिनेशन के हिसाब से ऊपर की ओर छोड़े।
ऑयल डिफ्यूज़र का उपयोग करें-
हम पार्टी की सजावट तो कर लेते हैं, लेकिन कई बार इसमें अलग-अलग स्मेल आने की वजह से अजीब सी फीलिंग आती है, आप वातावरण को सुगंधित कर सकते हैं, जिसमें डिफ्यूजर ऑयल का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। वहीं आप एलइडी डिफ्यूज़र को भी पार्टी के लिए खरीद सकते हैं। यह किसी भी त्यौहार में काम आएंगे।
ट्रेडिशनल लुक के लिए-
फूलों और पत्तियों से भी आप घर को बढ़िया लुक दे सकते हैं। इसके लिए अलग-अलग फूलों और पत्तियों को साफ करके रख लें। सजावट के लिए सबसे ज्यादा आमऔर अशोक के पत्तों, गेंदे के फूल और गुलाब के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। इनको आपस में जोड़कर तोरण भी तैयार कर सकते हैं, जो एक ट्रेडिशनल लुक देने का काम करता है।
कागज से तैयार करें डेकोरेटिव आइटम्स-
पेपर इको फ्रेंडली होता है, जिसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। तो आप इस बात को ध्यान में रखते हुए इनकी मदद से कई तरह के डिजाइन वाले डेकोरेटिंग आइटम्स तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए कुछ रंगीन पेपर और कार्डबोर्ड की आवश्यकता होगी।
अगर आप नये साल पर मेहमानों को रात के खाने पर इनवाइट कर रहे हैं तो इसके लिए खाने पीने का अच्छी व्यवस्था रखें और साथ ही साथ डाइनिंग टेबल को कुछ अलग तरीके से सजाने की कोशिश करें। जैसे, मैटेलिक कटलरी सेट और स्टेटमेंट रनर क्लॉथ को एक अलग लुक देने के लिए लिए प्रयोग में ला सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
