नवरात्रि में पेट नहीं हो रहा साफ तो क्या करें, कब्ज से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Navratri vrat me pet saaf na ho to kya kare: नवरात्रि व्रत के दौरान खान-पान बदलने काफी लोगों के साथ हम देखते हैं कि उन्हें कब्ज हो जाती है, जिससे पेट साफ न होने में परेशानी होती है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इससे राहत पाने के लिए क्या करें, इस लेख में हम आपके लिए डाइजेशन को बेहतर बनाने और व्रत में कब्ज से राहत के लिए कुछ आसान उपाय बता रहे हैं।

Navratri vrat me pet saaf na ho to kya kare: नवरात्रि के व्रत में खान-पान अचानक बदल जाता है। रोज की रोटी-सब्जी की जगह साबूदाना, आलू और तली चीजें ज्यादा खाई जाती हैं। ऐसे में अक्सर यह देखने को मिलता है कि कई लोगों को कब्ज, गैस या पेट साफ न होने की परेशानी शुरू हो जाती है। अगर व्यक्ति का पेट ठीक से साफ न हो तो शरीर भारी लगता है, सुस्ती रहती है और व्रत करने में भी मन नहीं लगता। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और साइंटिफिक तरीके अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है। सही डाइट, पर्याप्त पानी और हल्की एक्टिविटी पाचन को बेहतर बनाती है। आइए जानते हैं नवरात्रि में पेट साफ रखने और कब्ज से बचने के आसान उपाय।

Navratri vrat me pet saaf na ho to kya kare

नवरात्रि व्रत में कब्ज से राहत और पेट साफ करने के उपाय (PC- AI)

व्रत में फाइबर वाली चीजें जरूरी

कब्ज की सबसे बड़ी वजह फाइबर की कमी होती है। नवरात्रि में लोग ज्यादातर स्टार्च वाली चीजें खा लेते हैं, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। ऐसे में फल, मखाना, सिंघाड़े का आटा और कुट्टू का आटा डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई में मदद करता है और मल को सॉफ्ट बनाता है, जिससे पेट साफ होने में आसानी होती है।

End of Feed