Navratri Kala Chana Recipe in hindi (भंडारे वाले काले चने कैसे बनाएं): नवरात्रि पर काले चने बनाना बहुत शुभ और पौष्टिक माना जाता है। ये माता को भोग लगाने और प्रसाद के रूप में बांटने में प्रयोग होते हैं। ये चने भंडारे के प्रसाद में भी मिलते हैं और सभी वैसे ही स्वाद के साथ इसे बनाना चाहते हैं। काला चना बनाने के लिए इसे 6 से 8 घंटे तक भिगोकर रखना होता है। लेकिन अगर आप भूल गए हैं तो उसका तरीका भी हम बता रहे हैं।
नवरात्रि पर काला चना कैसे बनाएं (Pic: iStock)
Navratri Kala Chana Recipe in hindi
सामग्री:
- 1 कप काले चने (भिगोए हुए – 7–8 घंटे या रातभर)
- 1–2 हरी मिर्च
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- सेंधा नमक स्वाद अनुसार
- 1–2 चम्मच देसी घी या तेल
- जीरा (½ छोटा चम्मच)
- धनिया पत्ती सजाने के लिए
- आधा चम्मच अमचूर पाउडर - वैकल्पिक
विधि:
- भिगोए हुए चनों को प्रेशर कुकर में डालें, 2–3 सीटी तक उबाल लें। भाप निकल जाने दें।
- एक पैन में घी गरम करें, जीरा डालें। उसमें अदरक और हरी मिर्च भूनें। अमचूर डालें।
- उबले हुए चने और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 5 मिनट धीमी आंच पर चलाकर हल्का सूखा कर लें।
- ऊपर से धनिया पत्ती डालें और माता को भोग लगाएं।
अगर काला चना भिगोना भूल गए हों तो क्या करें
चनों को धोकर गर्म पानी में 1 घंटे के लिए ढककर रख दें। इससे वे थोड़े नरम हो जाते हैं। आप प्रेशर कुकर शॉर्टकट भी आजमा सकते हैं। धोकर चनों को सीधा कुकर में डालें। पानी डालकर 6–7 सीटी तक पकाएं। पकने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा, लेकिन चने गल जाएंगे।
अगर व्रत की रेसिपी नहीं है तो थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर उबाल सकते हैं, इससे जल्दी नरम हो जाएंगे। अगर आप व्रत में बेकिंग सोडा का वहम नहीं करते हैं तो इस ट्रिक को आजमा सकते हैं।
