National Youth Day Rangoli Designs 2026, Rashtriya Yuva Diwas Rangoli Designs (नेशनल यूथ डे रंगोली डिजाइन): नेशनल यूथ डे यानी राष्ट्रीय युवा दिवस भारत में 12 जनवरी को मनाया जाता है। ये दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है, जो युवाओं के प्रेरक और आदर्श व्यक्तित्व थे। इसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना, उनके हौसले और जिम्मेदारियों को बढ़ावा देना और उन्हें देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और संस्थानों में युवा कार्यक्रम, सेमिनार, खेलकूद तक का आयोजन किया जाता है। साथ ही रंगोली भी बनाई जाती है। यहां से आप राष्टीय युवा दिवस (नेशनल यूथ डे रंगोली डिजाइन) (Swami Vivekananda Jayanti Rangoli Designs) की रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं।
नेशनल यूथ डे, स्वामी वेवेकानंद जयंती रंगोली डिजाइन (pc: pinterest)
Swami Vivekananda Jayanti Rangoli Designs (स्वामी विवेकानंद जयंती रंगोली डिजाइन)-
नेशनल यूथ डे पर स्वामी विवेकानंद जी के चेहरे वाली रंगोली बनाई जाती है। इस रंगोली को आप अपने पसंद के रंग से बना सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद के चेहरे वाली रंगोली की ये डिजाइन भी काफी खूबसूरत है। इसे बनाने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन ये बनने के बाद काफी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आती है।
स्वामी विवेकानंद जी वाली ऐसी रंगोली भी ट्रेंड में रहती है। इसे आप स्कूल के प्रांगण या ऑफिस के हॉल में बना सकते हैं।
नेशनल यूथ डे पर अगर आप चाहें तो फूलों वाली रंगोली भी बना सकते हैं। फूल तो हर त्योहार और जयंती में चार चांद लगा देते हैं, इसलिए ये रंगोली इस दिन के लिए बेस्ट है।
चॉक वाली रंगोली बनाने में आसान होती है। इसके लिए बस आपको 3 से 4 रंग के चॉक चाहिए। इस साल नेशनल यूथ डे पर आप इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें।
अगर आपके पास रंग बिरंगे चॉक नहीं भी हैं तो आप सफेद रंग के चॉक से रंगोली बना सकते हैं। ये डिजाइन वैसे मंडला ऑर्ट जैसी भी है।
12 जनवरी के दिन अगर आपके स्कूल या कॉलेज में रंगोली कॉम्पिटिशन है तो आप इस तरह की रंगोली का डिजाइन बनाएं। जीत आपकी ही होगी। ये बड़ी रंगोली है और देखने में सबसे यूनिक है।
अगर आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है तो आप रंगोली के रंगों से सिर्फ नेशनल यूथ डे लिख सकते हैं। ये भी स्कूल-कॉलेज की सजावट का हिस्सा बन सकता है और देखने में भी सुंदर लगेगा।
