Narendra Modi Favorite Paratha (मोदी जी फेवरेट पराठा रेसिपी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस और अच्छे संतुलित खानपान की चर्चा अक्सर होती रहती है। 75 की उम्र में भी मोदी जी की चुस्ती और फुर्ती का राज उनकी हेल्दी डाइट ही है। मोदी जी को खाने में देसी घर की दाल सब्जी ही पसंद है, वहीं उनकी फेवरेट डिश में एक खास तरह का पराठा भी शामिल है। जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बेस्ट और जल्दी से बन जाने वाला भी है। बता दें कि, मोदी जी को खाने में मोरिंगा का यानि की ड्रमस्टिक का पराठा काफी ज्यादा पसंद है। जिसे वे सुपरफूड कहते हैं और हफ्ते में दो-तीन बार भी खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी मोदी जी का ये फेवरेट वाला पराठा खाना चाहते हैं, तो ये वाली रेसिपी फॉलो कर सकते हैं।
मोरिंगा है खास
मोरिंगा जिसे सहजन या ड्रमस्टिक भी कहते हैं, एक ऐसा पौधा है जिसकी पत्तियां और फलियां पोषण से भरपूर होती हैं। मोरिंगा को मिरेकल ट्री भी कहा जाता है, इसकी पत्तियों में विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोटीन होता है।
मोरिंगा पराठा बनाने की रेसिपी
सामग्री
- 1 कप मोरिंगा की पत्तियां, बारिक कटी हुई
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- नमक
- तेल या घी
मोरिंगा पराठा की विधि
स्वादिष्ट मोरिंगा का पराठा का बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा लेना है और उसमें मोरिंगा की पत्तियां, अवजाइन, हल्दी, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर अच्छे से गूंथ लेना है। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा टाइट न हो फिर उसको करीब 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख देना है। अब आटे की लोइयां बनाकर गोल गोल पराठा बेल लें। अच्छे से तेल या घी के साथ सेंककर स्वादिष्ट और कुरकुरा पराठा बनाकर और गरमा गर्म सर्व करें।
