William Shakespeare Motivational Quotes in Hindi: दुनिया के श्रेष्ठतम साहित्यकार और नाटककार विलियम शेक्सपियर ने कई अमर गाथाओं की रचना की है। रोमियो जूलियट जैसी उनकी कहानियों को लोग आज भी सच मानते हैं। शेक्पियर ने लोगों को प्रेरित करने का काम भी किया था। सदियों पहले वह कह गए थे कि सितारों में इतनी हिम्मत नहीं कि वे हमारी किस्मत का फैसला करें, बल्कि हमारी किस्मत हमारे हाथों में है। विलियम शेक्सपियर के ऐसे ही बहुत से मोटिवेशनल कोट्स आज भी करोड़ों लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं। यहां देखें विलियम शेकस्पियर के मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में:
विलियम शेक्सपियर के मोटिवेशनल कोट्स (AI Image)
1. कुछ भी अच्छा या बुरा नहीं होता है, हमारी सोच उसे अच्छा या बुरा बनाती है।
2. दुनिया एक रंगमंच है, और सभी स्त्री-पुरुष सिर्फ पात्र हैं; उनका प्रवेश और प्रस्थान होता है।
3. बुद्धिमानी से और सोच-विचार कर आगे बढ़ो। जो जल्दबाजी करते हैं, वे गिर जाते हैं।
4. खुद के प्रति सच्चे रहो। यह अनिवार्य है, जैसे रात के बाद दिन आता है, वैसे ही तुम किसी के प्रति गलत नहीं हो सकते।
5. प्यार अंधा होता है और प्यार में डूबे लोगों की अच्छे या बुरे की समझ कम हो जाती है।
6. कुछ लोग महान पैदा होते हैं, कुछ महानता हासिल करते हैं और कुछ पर महानता थोप दी जाती है।
7. यदि आप हमें कांटा चुभाएं, तो क्या हमारा खून नहीं निकलेगा? आप हमें गुदगुदी करें, तो हम हंसे नहीं? अगर आप हमें जहर देंगे, तो क्या हमारी मौत नहीं होगी? और यदि आप हमारे साथ गलत करते हैं, तो क्या हम बदला नहीं लेंगे?
8. कायर अपनी मृत्यु से पहले कई बार मरते हैं, लेकिन बहादुर केवल एक बार मृत्यु का स्वाद चखते हैं।
9. महंगे उपहार से ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिन्हें उपहार दे रहे हैं उनका सम्मान हो।
10. दुखी लोगों के पास कोई अन्य इलाज नहीं, बल्कि केवल आशा है।
11. एक मूर्ख खुद को बुद्धिमान समझता है, मगर एक बुद्धिमान खुद को मूर्ख समझता है।
12. कुछ नहीं से कुछ भी नहीं आएगा। यानी सफल होने के लिए उस दिशा में काम करना जरूरी है।
13. समय का मरहम हर घाव भर देता है।
14. ईमानदारी से बढ़कर कोई विरासत नहीं होती।
15. विश्वास सबसे कीमती चीज है, लेकिन इसे सही लोगों पर ही करना चाहिए।
16. एक मासूम फूल की तरह दिखो, लेकिन अंदर से सर्प की तरह रहो।
17. बीती बात को बार-बार याद कर शोक मनाना, नई मुसीबत बुलाने जैसा है। जो हमारी किस्मत में नहीं है, उसके लिए शिकायत करना बेकार है।
18. . बुद्धिमानी से और सोच-विचार कर आगे बढ़ो। जो जल्दबाजी करते हैं, वे गिर जाते हैं।
19. महंगे उपहार से ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिन्हें उपहार दे रहे हैं उनका सम्मान हो।
20. प्यार अंधा होता है और प्यार में डूबे लोगों की अच्छे या बुरे की समझ कम हो जाती है।
