Mother's Day 2026: मदर्स डे सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं होता जिनकी मां आज उनके साथ हैं। यह दिन उन लोगों के लिए भी उतना ही खास और भावुक होता है, जिनकी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। मां का जाना जिंदगी का ऐसा खालीपन छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता। लेकिन उनकी यादें, उनकी बातें और उनका प्यार हर दिन हमारे साथ चलता रहता है। ऐसे में मदर्स डे (Mother's Day) पर लोग अपनी दिवंगत मां को याद करते हैं, उनकी तस्वीरों के सामने बैठते हैं, पुरानी यादों को जीते हैं और दिल से निकले कुछ शब्दों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
दिवंगत मां के नाम मदर्स डे के संदेश
दिवंगत मां के लिए भावुक कोट्स (Hindi)
- मां, आपकी गोद अब नहीं है, लेकिन सुकून आज भी आपकी यादों में मिलता है।
- आप इस दुनिया में नहीं हैं, फिर भी हर मुश्किल में आपका हाथ अपने सिर पर महसूस होता है।
- कुछ रिश्ते मौत से खत्म नहीं होते… मां उन्हीं में से एक होती हैं।
- मां, आपके बिना घर तो वही है, लेकिन अपनापन कहीं खो गया है।
- आपकी यादें ही अब मेरी सबसे कीमती विरासत हैं।
- हर दिन आपको याद करता हूं, लेकिन मदर्स डे पर दिल थोड़ा और भर आता है।
- मां चली जाती हैं, लेकिन उनकी दुआएं जिंदगी भर साथ चलती हैं।
- आज भी जब थक जाता हूं, सबसे पहले आपकी ही याद आती है मां।
- आपकी मुस्कान अब तस्वीरों में है, लेकिन उसका सुकून आज भी दिल में जिंदा है।
- स्वर्ग में बैठी मेरी मां, आपकी कमी कोई कभी पूरी नहीं कर सकता।
Emotional Mother’s Day Quotes for a Deceased Mom
- A mother’s love never dies. It lives forever in the hearts she touched.
- Mom, not a day goes by when I don’t miss you.
- Heaven gained the most beautiful angel the day I lost my mother.
- Your love still guides me, even though you’re no longer here.
- I may not be able to hug you anymore, but I feel your love around me every day.
- No matter how much time passes, a mother’s absence is always felt.
- Mom, your memories are my forever comfort.
- You are gone from sight, but never from my heart.
- A mother’s prayers continue to protect her children, even from heaven.
- On this Mother’s Day, I celebrate your love, your strength, and every memory we shared.
- Losing you was the hardest goodbye, but loving you will last forever.
- I still look for you in little things — in prayers, in sunsets, and in quiet moments.
- Death may have taken you away, but it can never take away your love.
- Happy Mother’s Day in heaven, Mom. I hope you know how deeply you are missed.
- Some people leave the world, but never leave our soul — mothers are one of them.
मां कभी दूर नहीं जातीं, बस नजर नहीं आतीं
किसी भी इंसान के लिए मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं होती, बल्कि सबसे गहरा एहसास होती हैं। जब मां इस दुनिया से चली जाती हैं, तब भी उनकी मौजूदगी जिंदगी के हर मोड़ पर महसूस होती है। कभी उनकी आवाज याद आती है, कभी उनकी डांट, तो कभी वो छोटी-छोटी बातें जो उस समय सामान्य लगती थीं, लेकिन आज सबसे अनमोल याद बन चुकी हैं।
मदर्स डे पर सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी दिवंगत मां की तस्वीरें और उनसे जुड़ी यादें साझा करते हैं। कई लोग इस दिन मंदिर जाकर मां के लिए प्रार्थना करते हैं, तो कुछ लोग उनकी पसंद की चीजें बनाकर उन्हें याद करते हैं। यह दिन भावनाओं से भरा होता है, जहां आंखें नम होती हैं लेकिन दिल मां की यादों से भरा रहता है।
