Mothers Day Date 2025 in India: मदर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है, जानें किसने की थी मां के सम्मान का दिन मदर्स डे की शुरुआत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 9, 2025, 07:01 PM IST

Mothers Day Date 2025 in India, History, Significance (मदर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है) Matra Diwas kyu Manate hai: दुनियाभर की माताओं को समर्पित मदर्स डे नजदीक है। ये खास दिन हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। यहां जानिए मदर्स डे के बारे में और इसको शुरू करने के पीछे किसका योगदान है।

Mothers Day Date 2025 in India: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 11 मई रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। ये खास दिन दुनियाभर की माताओं को समर्पित होता है। इस खास मौके पर हो कोई अपनी मां को स्पेशल फील कराना चाहता है। लेकिन क्या आपको इसका इतिहास पता है। आज यहां जानेंगे कि मदर्स डे का इतिहास क्या है, कब मनाया जाता है मदर्स डे और क्या है इस दिन को मनाने का मकसद।

Mothers Day Date 2025 in India

मदर्स डे का इतिहास

19वीं शताब्दी में, वेस्ट वर्जीनिया की ऐन रीव्स जार्विस ने अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान "मदर्स डे वर्क क्लब्स" कि स्थापना की ताकि सैनिकों और बच्चों के लिए स्वच्छता में सुधार किया जा सके। उन्होंने युद्ध के बाद सुलह को बढ़ावा देने के लिए "मदर्स फ्रेंडशिप डे" का भी आयोजन किया। ऐन रीव्स जार्विस की बेटी, आना जार्विस ने मदर्स डे मनाने की शुरुआत की। अपनी मां की 1905 में मृत्यु के बाद, आना ने माताओं द्वारा किए गए बलिदानों का सम्मान करने के लिए एक दिन समर्पित करने का संकल्प लिया।

End of Feed