Mother Teresa Motivational Quotes: मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 में मैसेडोनिया गणराज्य की राजधानी स्कोप्जे में हुआ था। उनका असल नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू था। उन्होंने अपना बचपन चर्च में बिताया था। मदर टेरेसा को वर्ष 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वो ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ (Missionaries of Charity) नामक संस्था की संस्थापक थीं। मदर टेरेसा काफी दयालु थीं। उन्होंने अपना पूरा लोगों की सेवन करने में गुजार दी। उनके विचार और उपदेश आज भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए मदर टेरेसा के कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको प्रेरित करने का काम करेंगे। यहां पढ़ें मदर टेरेसा के अनमोल विचार।
Mother Teresa Motivational and Inspirtaional Quotes in Hindi
1. शांति की प्रक्रिया, एक मुस्कान के साथ शुरू होती है।
2. हम में से हर कोई किसी न किसी वेश में भगवान है।
3. यदि हमारे बीच कोई शांति नहीं है, तो वह इसलिए क्योंकि हम भूल गए हैं कि हम एक दूसरे से संबंधित है।
4. यदि लोग अवास्तविक, विसंगत और आत्मा केन्द्रित हैं फिर भी आप उन्हें प्रेम दीजिये।
5. प्यार के लिए भूख को मिटाना, रोटी के लिए भूख को मिटाने से कहीं ज्यादा मुश्किल है।
6. जो आपने कई वर्षों में बनाया है वह रात भर में नष्ट हो सकता है, यह जानकार भी आगे बढिए और उसे बनाते रहिये।
7. जिस व्यक्ति को कोई चाहने वाला न हो, कोई ख्याल रखने वाला न हो, जिसे हर कोई भूल चुका हो, मेरे विचार से वह किसी ऐसे व्यक्ति की तुलना में जिसके पास कुछ खाने को न हो,कहीं बड़ी भूख, कही बड़ी गरीबी से ग्रस्त है।
8. पेड़, फूल और पौधे शांति में विकसित होते हैं। सितारे, सूर्य और चंद्रमा शांति से गतिमान रहते हैं, शांति हमें नयी संभावनाएं देती है।
9. अनुशासन लक्ष्यों और उपलब्धि के बीच का पुल है।
10. एक जीवन जो दूसरों के लिए नहीं जिया गया, वह जीवन नहीं है।
