पाउडर के बाद अब मोरिंगा तेल कर लें इस्तेमाल, बाल-त्वचा के लिए तो बेहद चमत्कारी

Moringa Oil Benefits (मोरिंगा तेल के फायदे): बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और तनाव का असर सबसे पहले त्वचा और बालों पर दिखता है। ऐसे में प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय सबसे बेस्ट होते हैं। ऐसे में आप मोरिंगा तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, देखें मोरिंगा तेल के फायदे क्या हैं।

Moringa Oil Benefits (मोरिंगा तेल के फायदे): बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण, धूप, तनाव और गलत खानपान का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। झुर्रियां, एज स्पॉट्स, दाग-धब्बे और रूखी त्वचा जैसी परेशानियां अब कम उम्र की भी समस्या बनने लगी हैं। ऐसे में प्राकृतिक उपाय बेहद कारगर हैं, जिनमें मोरिंगा तेल बेहतर विकल्प है। मोरिंगा को आयुर्वेद में शोभांजन कहा जाता है। इसके पत्ते, फल, छाल और खासतौर पर इसके बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। मोरिंगा के सूखे बीजों से निकाला गया तेल बेहद पोषक माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, यह तेल त्वचा के दोषों को संतुलित करता है और शरीर के अंदर और बाहर दोनों स्तरों पर काम करता है।

Moringa Leaves

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च एंड एप्लीकेशंस में प्रकाशित अध्ययनों के अनुसार, मोरिंगा तेल में ओलिक एसिड, विटामिन ए, सी और ई, फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व मिलकर त्वचा को पोषण देते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को भीतर से स्वस्थ बनाते हैं।

End of Feed