सुबह का नाश्ता दिन का सबसे हैवी और पौष्टिक मील होना चाहिए। खासतौर से स्कूल-कॉलेज वाले बच्चों के लिए तो पोषण से भरपूर नाश्ता करना बेहद ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि, देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT Roorkee के बच्चों का नाश्ता कैसा होता है। अक्सर ही लोगों के मन में सवाल रहता है कि, आईआईटी के बच्चे आखिर खाते क्या होंगे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साझा किया गया कि, IIT रुड़की के हॉस्टल मेस में किस प्रकार का ब्रेकफास्ट सर्व किया जाता है।
यह भी पढ़ें - 10 रुपये वाली वायरल ईंट से ही बनाए घर
एक-दो नहीं, बल्कि यहां पर कई तरह के ऑप्शंस के साथ मेस में मेन्यू तैयार किया जाता है। जो हर दिन कुछ नया और टेस्टी ऑफर करता है। दूध, फल, ब्रेड के साथ साथ स्टूडेंट्स के लिए कुछ खास बनाया जाता है। अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि, देश के इतने बड़े कॉलेज (IIT roorkee breakfast menu) में आखिर कैसा नाश्ता मिलता है। तो यहां पढ़ें नाश्ते में क्या खाते हैं Iitians, ब्रेकफास्ट मेन्यू।
IIT Roorkee के हॉस्टल में कैसा नाश्ता मिलता है
अक्सर लोग सोचते हैं कि हॉस्टल में मिलने वाला नाश्ता अच्छा नहीं होता और खाने लायक भी नहीं होता। कई लोग तो यह भी मानते हैं कि हॉस्टल के बच्चे ज्यादातर सिर्फ मैगी ही खाते हैं। लेकिन यह ब्रेकफास्ट मेन्यू देखकर आपकी यह सोच बदल जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में IIT Roorkee के जवाहर भवन मेस का नाश्ता दिखाया गया है, जिसमें स्वाद और पोषण दोनों का अच्छा संतुलन नजर आता है।
सुबह की शुरुआत स्टूडेंट्स के लिए काफी खास होती है, क्योंकि मेस में एक-दो नहीं बल्कि कई विकल्प मिलते हैं। हेल्दी खाने की बात करें तो दलिया, कॉर्नफ्लेक्स और चॉकोस जैसे ऑप्शन मौजूद हैं, जो हल्के और पौष्टिक होते हैं। साथ ही केला और स्प्राउट्स भी दिए जाते हैं, जो शरीर को जरूरी एनर्जी और प्रोटीन प्रदान करते हैं।
अगर कुछ टेस्टी खाने का मन हो, तो वडा पाव और हलवा जैसे आइटम भी मेन्यू में शामिल होते हैं। इसके अलावा ब्रेड के साथ पीनट बटर और चटनी का कॉम्बिनेशन भी स्टूडेंट्स को पसंद आता है।
प्रोटीन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अंडा भी दिया जाता है, जबकि दूध के साथ नाश्ता और भी बैलेंस्ड हो जाता है। कुल मिलाकर, IIT Roorkee के स्टूडेंट्स का नाश्ता सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि हेल्थ और स्वाद दोनों का ध्यान रखते हुए तैयार किया जाता है। यही वजह है कि यहां के बच्चे दिन की शुरुआत एनर्जी और एक्साइटमेंट के साथ करते हैं।
