Mister Supranational 2026: पोलैंड में आयोजित मिस्टर सुप्रानेशनल 2026 प्रतियोगिता में स्पेन के पेड्रो कॉर्डेरो ने प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में दुनिया भर के प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले के बाद उन्हें साल 2026 का नया मिस्टर सुप्रानेशनल घोषित किया गया। पेड्रो कॉर्डेरो को पिछले विजेता फ्रांस के स्वान लावीन ने ताज पहनाया। पोलैंड के नोवी सॉंच में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 40 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
स्पेन के पेड्रो कॉर्डेरो (Photo: Instagram/@officialmistersupranational/@radochnasmigielska)
कौन हैं पेड्रो कॉर्डेरो?
24 वर्षीय पेड्रो कॉर्डेरो स्पेन के मलागा प्रांत के कार्तामा शहर के रहने वाले हैं। वह इससे पहले RNB España Supranacional 2026 का राष्ट्रीय खिताब जीत चुके थे और स्पेन का प्रतिनिधित्व करते हुए अब दुनिया के सबसे बड़े पुरुष सौंदर्य प्रतियोगिता का ताज भी अपने नाम कर चुके हैं।
भारत के एबेल बिजू ने भी छोड़ी छाप
भारत की ओर से केरल के एबेल बिजू ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बैंकिंग क्षेत्र से मॉडलिंग की दुनिया में आए एबेल ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रैंप वॉक से जजों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि वह अंतिम विजेताओं में जगह नहीं बना सके, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का शानदार प्रतिनिधित्व किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: फिलीपींस की कैटरीना लेगाडो बनीं Miss Supranational 2026, भारत की अवनी गुप्ता ने भी बिखेरा जलवा
एबेल बिजू इससे पहले Mr India Supranational 2026 का खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा था कि 1.4 अरब भारतीयों का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
मिस्टर इंडिया सुप्रानेशनल 2026 एबेल बिजू ने मिस्टर सुप्रानेशनल 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-20 में अपनी जगह बनाई। (फोटो: Instagram/officialmisterindia)
बकौल एबेल , मिस्टर इंडिया सुप्रानेशनल का खिताब जीतने के बाद उनकी जिंदगी रातों-रात बदल गई। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के बारे में बात करते हुए एबेल ने कहा कि, "इस सफर ने मुझे पूरी तरह बदल दिया है। यह बदलाव अविश्वसनीय रहा है। मैं दुनिया के अलग-अलग देशों से आने वाले लोगों से मिलने, उनकी कहानियां सुनने और उनकी संस्कृतियों को जानने के लिए बेहद उत्साहित हूं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Miss Supranational 2026 में भारत का जलवा, अवनी गुप्ता ने तय किया टॉप 12 तक का शानदार सफरMiss Supranational 2026 में भारत का जलवा, अवनी गुप्ता ने तय किया टॉप 12 तक का शानदार सफर
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मेल पेजेंट्स में से एक
मिस्टर सुप्रानेशनल दुनिया की सबसे प्रतिष्ठितमेल ब्यटूी कॉन्टेस्ट में गिना जाता है। इसमें सिर्फ व्यक्तित्व और आकर्षक लुक ही नहीं,आत्मविश्वास, संवाद कौशल, सामाजिक दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता का भी आकलन किया जाता है। हर साल दुनिया भर से चुने हुए प्रतिनिधि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं और अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
