Sushmita Sen Birthday Wishes: सोशल मीडिया पर खास अंदाज में करें सुष्मिता सेन को बर्थडे विश, यहां से जानिए आइडिया

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 19, 2022, 07:21 AM IST

Sushmita Sen Bachchan Birthday Wishes: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स उन्हें लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। यदि आप भी सुष्मिता सेन को बधाई देना चाहते हैं तो आप यहां से विशेज के आइडियाज ले सकते हैं।

Sushmita Sen Birthday Wishes: विश्व सुंदरी, बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन 19 नवंबर को अपना बर्थडे (Sushmita Sen Birthday) मना रही हैं। साल 1975 में 19 नवंबर को हैदराबाद में उनका जन्म हुआ था। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता सेन के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए थे। साल 1997 में महेश भट्ट की फिल्म दस्तक से सुष्मिता सेन ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इस फिल्म के दौरान एक बार महेश भट्ट ने सुष्मिता सेन की जबरदस्त बेइज्जती की थी।

Sushmita Sen Birthday Wishes: सोशल मीडिया पर खास अंदाज में करें सुष्मिता सेन को बर्थडे विश, यहां से जानिए आइडिया

सुष्मिता सेन पिछले 25 साल से फैंस के दिलों में राज कर रही हैं। बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने बीते दिनों स्क्रीन पर जबरदस्त कमबैक किया। जब वह पर्दे से दूर हो गईं तो ओटीटी की राह चुनकर फैंस के दिलों में छा गईं। 2010 के बाद साल 2020 में उन्होंने डिज्नी + हॉटस्टार की वेब सीरिज ‘आर्या’ के साथ कमबैक किया। इन दिनों वह अपनी फिल्म ताली को लेकर चर्चा में हैं।

End of Feed