Miss Universe 202 Victora kjaer: दुनिया को नई मिस यूनिवर्स मिल चुकी हैं। डेनमार्क की विक्टोरिया कजेर ने ये ताज अपने सिर सजाया है। जी हां, Victora Kjaer साल 2024 में मिस यूनिवर्स बनी हैं। मैक्सिको में हुए मिस यूनिवर्स के ग्रैंड फिनाले में डेनमार्क की रहने वाली विक्टोरिया को शानदार जीत मिली, जिसके बाद से ही लोग विक्टोरिया कजेर के बारे में सर्च कर रहे हैं। आइये यहां हम आपको मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया कजेर के बेारे में विस्तार से बताते हैं।
कौन हैं मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया कजेर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्टोरिया कजेर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन की रहने वाली हैं। उनकी उम्र अभी महज 21 साल है। इतनी कम उम्र में मिस यूनिवर्स बन विक्टोरिया ने इतिहास रचा है। मिस यूनिवर्स के प्लेटफॉर्म पर विक्टोरिया के डांस का टैलेंट भी सबने देखा है। वो बेहतरीन डांसर हैं।
वकालत करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्टोरिया कजेर ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वो दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार हावर्ड यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई करना चाहती हैं। बता दें कि मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया कजेर इसके पहले पहले मिस डेनमार्क 2021 में दूसरी रनर-अप और मिस ग्रैंड डेनमार्क 2022 भी रह चुकी हैं।
एंटरप्रेन्योर और सोशल वर्कर हैं विक्टोरिया कजेर
विक्टोरिया ने बिजनेस और मार्केटिंग में डिग्री हासिल की है। फिलहाल वो डाइमंड सेल्स में काम कर रही हैं और उन्होंने ज्वेलरी इंडस्ट्री में एक प्रभावशाली करियर बनाया है। साथ ही, वह एक एंटरप्रेन्योर भी हैं, जो अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल्स समझ से समाज में बदलाव और विकास लाने का प्रयास कर रही हैं।
मिस यूनिवर्स 2024 के ताज में क्या था खास
इस साल मिस यूनिवर्स का जो ताज विक्टोरिया के सिर सजा है वो काफी स्पेशल है। इसका नाम ‘लुमिएरे डे ल’इनफिनी’ ( Lumière de l’Infini) दिया गया है, जिसका मतलह अनंत का प्रकाश होता है। ये मिस यूनिवर्स क्राउन महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करता है और इसमें हीरों के साथ 23 गोल्डन पर्ल भी सजाया गया है। बता दें कि इस सुनहरे मोती दक्षिण सागर से लाया गया है और इसे 2 वर्ष में फिलिपिनो कारीगरों ने पारंपरिक टेक्नीक से बनाकर तैयार किया है।
