आदि काल से ही दूध हम मनुष्यों के पोषण का अहम हिस्सा रहा है। खासतौर से भारत में दूध लगभग हर घर की रसोई में देखने को मिल जाएगा। गरीब से गरीब इंसान भी अपने बच्चों के लिए दूध खरीदता है। दूध हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। दूध के इसी महत्व (Importance of Milk) से लोगों को रूबरू करवाने के लिए संयुक्त राष्ट्र हर साल 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day 2024) मनाता है। यह खास दिन दुनिया भर में डेयरी किसानों और इस उद्योग के पेशेवरों के योगदान को याद करने के लिए भी समर्पित है। दूध पर ना जाने कितना कुछ लिखा और कहा गया है। फिलहाल अगर आप वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Day) पर अपनों को शुभकामना संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं दूध पर कुछ बेहतरीन शायरी, कोट्स और संदेश।
Milk Shayari, Shayari on Milk (दूध पर शायरी)
तू इस तरह मुझ से मिल गई है,
जैसे दूध में चीनी घुल गई है।
दूध का सार है मलाई में,
जिन्दगी का सार है भलाई में।
आओ हम तुम खो जायें ऐसे,
दूध में मिला हो पानी जैसे ।पैकट का दूध पीकर जो पल रहे है,
बड़े होकर वो बुढ्ढे निकल रहे है।
तुम दूध सी गोरी प्रिये,
मैं चाय सा सांवला,
तुम यह समझ न सकी
मैं तेरे प्रेम में हुआ बावला।
डांट कर दूध पिलाती है,
टॉफी देकर मनाती है,
माँ के जज्बात को समझना
वो ऐसे ही प्यार लुटाती है।
दूध माँगोगे तो हम खीर देंगे,
दूध फट गया तो पनीर देंगे।
दूध का जला हूँ
मगर छाछ फ़ूक कर नहीं पीता,
हारी कई लड़ाईयां है
मगर उदास नहीं जीता।
