हेल्दी बालों के लिए इस तरह करें मेथी का इस्तेमाल, गंजी खोपड़ी पर उग जाएंगे काले बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 8, 2024, 11:58 AM IST

Methi Hair mask for Hair care: बालों के लिए मेथी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में जानिए मेथी के इस्तेमाल का क्या है सही तरीका।

Methi Hair mask for Hair care: बालों की सही देखभाल ना करने की वजह से ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बिजी लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग बालों की देखभाल नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह इन दिनों ज्यादातर लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए लोग कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि बालों के लिए मेथी बेहद फायदेमंद माना जाता है। मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। मेथी में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, आयरन और मैग्नीशियम होता है जो बालों को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं मेथी का बालों पर इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Methi Hair mask for Hair care

हेल्दी बालों के लिए ऐसे करें मेथी का इस्तेमाल

मेथी पानी

मेथी का पानी स्कैल्प पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ये बालों के रोम को पोषण देने में सहायक साबित होता है जिससे बालों की ग्रोथ काफी तेजी से होती है। मेथी वॉटर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

End of Feed