Mehndi Designs for Karva Chauth 2022: करवा चौथ का पर्व हर वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष यह व्रत आज यानी 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास माना गया है क्योंकि इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करने का बहुत महत्व है। मेहंदी के बिना करवा चौथ पर महिलाओं का सोलह श्रृंगार अधूरा माना जाता है। अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और अपने हाथों में मेहंदी रचना चाहती हैं तो यहां कुछ खूबसूरत, ट्रेंडी और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइंस देख सकती हैं।
Karva Chauth 2022 Easy Latest Best Mehendi Designs And Ideas
बना सकती हैं इस तरह के मेहंदी डिजाइंस
करवा चौथ पर अक्सर महिलाओं को ट्रेंडी मेहंदी लगाने का शौक होता है। अगर आप भी कुछ ऐसी मेहंदी लगाना चाहती हैं जिसे देखते ही हर कोई तारीफ करने लगे तो आप शेडेड मेहंदी के साथ लटकन मेहंदी या फ्लोरल मेहंदी ट्राई कर सकती हैं।
वैसे भरी-भरी मेहंदी और अरेबिक मेहंदी का भी कई फंक्शंस और त्योहारों में चलन है। इंडियन स्टाइल की मेहंदी भी आप करवा चौथ के दिन लगा सकती हैं। इंडियन स्टाइल मेहंदी दिखने में बहुत खूबसूरत होती है और यह इंडियन लुक के साथ भी जचती है।
अगर आप मेहंदी का रंग डार्क करना चाहती हैं तो इसके लिए तरह-तरह के नुस्खे भी अपना सकती हैं। मेहंदी का रंग गाढ़ा हो इसके लिए मेहंदी लगाने के बाद पूरी रात इसे छोड़ दें। सुबह बिना पानी लगाए हल्के हाथों से मेहंदी को उतारें। जब मेहंदी उतर जाए तब अपने हाथों पर विक्स लगा लें। विक्स की गर्माहट से मेहंदी का रंग खिला-खिला आएगा। डार्क मेहंदी के लिए आप चुना का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। मेहंदी छुड़ाने के बाद हाथ पर चुना रगड़ने से भी इसका रंग गहरा होता है।
