Mehndi designs for Holi 2024 (मेहंदी डिजाइन होली 2024): होली का मजेदार त्योहार आ गया है, और चमकीले रंगों से भरा ये प्यारा त्योहार हर किसी के लिए ही बहुत खास होता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जा रहा है, और होली की धूम में चार चांद लगाने के लिए अगर आप भी होली पार्टी में कमाल की अदाएं बिखेरना चाहते हैं। तो तीज त्योहार के हिसाब से होली के श्रृंगार के साथ गोरे गोरे हाथों में शगुन की मेहंदी रचाना तो बनता है। यहां देखें मेहंदी के लेटेस्ट सिंपल, ईजी होली मेहंदी डिजाइन फोटो, इमेज डाउनलोड।
Mehndi designs for holi 2024
होली 2024 मेहंदी डिजाइन, Latest Mehndi design easy, simple, photo download
होली पर स्पेशल मेहंदी रचानी है, तो दोनों प्यारी हथेलियों में श्री कृष्ण और राधा जी के होली खेलते हुए की तस्वीर बनाना एकदम ही बेस्ट है। नटखट कृष्ण कन्हैया की होली की धूम स्वयं आपके हाथों में नजर आने लगेगी। बिगिनर्स भी इस डिजाइन को ट्रेस कर हाथों में रचा सकते हैं, अच्छा लुक आएगा।
होली का मजा और प्यारे प्यारे रंगों को दर्शाती ये वाली मेहंदी की डिजाइन भी बहुत ही बढ़िया लुक दे रही है। कमल फूल, हाथी के साथ साथ आप उंगलियों पर सिंपल टिप्स लगाने के बजाय चैक्स आदि का डिजाइन भी बना सकते हैं। या फिर होली स्पेशल छोटी छोटी पिचकारी बनाएंगे, तो भी बहुत सुंदर लगेगा।
सिंपल कार्टून स्टाइल की ये राधा जी और श्री कृष्ण की मेहंदी का डिजाइन भी एकदम ही गजब है। बच्चों से हाथों से लेकर बड़ी गर्ल्स तक की हथेलियों पर ऐसी डिजाइन की मेहंदी बहुत ही ज्यादा क्यूट लुक देगी।
बिगिनर्स होली पर कोई मेहंदी रचाना चाहते हैं, तो फिर ये रंगों की मटकी, पिचकारी और हैप्पी होली लिखी हुई मेहंदी का डिजाइन कमाल का रहेगा। आप इसे टैटू की तरह भी हाथ या बाजू पर बनवा सकते हैं।
होली पर ऐसी चैक्स, फूल, पत्ती और बूटीयों वाली मेहंदी का डिजाइन भी कुछ कम नहीं लगेगा। बेशक ही हल्के अरेबिक तो मांडला स्टाइल कीय ये मेहंदी आपको होली पर बनाने के लिए अभी से सेलेक्ट करके रख लेनी चाहिए।
