Vijay Devarakonda And Rashmika Mandanna Coorg Reception : हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित नाम Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने कोडागु में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। जिसमें फैशन और परंपरा का खूबसूरत संगम देखने को मिला। कूर्ग में आयोजित हुए रिसेप्शन (vijay rashmika coorg reception) की सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में में कपल काफी ज्यादा सुंदर और खुश नजर आ रहा है। विजय और रश्मिका की शादी ने इंडस्ट्री में ट्रेडिशनल अंदाज में शादी के ट्रेंड को खूब हाईलाइट किया है। और यह समारोह भी न केवल कपल की शादी का जश्न मनाने का मौका था, बल्कि उनके स्टाइल और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी शानदार उदाहरण बना।
यह भी पढ़ें - घर पर हेयर स्पा कैसे करें
कोडागु में हुआ खास आयोजन
रश्मिका का जन्मस्थान कोडागु (कूर्ग) होने के कारण इस जगह का चयन बेहद खास माना जा रहा है। वेराजपेट के सेरेनिटी हॉल में आयोजित इस रिसेप्शन में परिवार और करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया गया। यह समारोह भव्यता के साथ-साथ आत्मीयता से भरा हुआ था, जहां हर एक डिटेल में सादगी और शाहीपन का मेल दिखाई दिया।
रश्मिका का पारंपरिक कोडावा लुक
इस खास मौके पर रश्मिका मंदाना ने अपनी जड़ों को सम्मान देते हुए पारंपरिक कोडावा स्टाइल साड़ी पहनी। गहरे मरोन और हल्के सुनहरे रंग की यह साड़ी बेहद आकर्षक और शालीन नजर आई। साड़ी की खासियत इसका पारंपरिक ड्रेप था, जिसमें पीछे की प्लीट्स को खास तरीके से टक किया गया था।
उन्होंने अपने लुक को मॉडर्न टच देने की बजाय पूरी तरह पारंपरिक बनाए रखा। सादा लेकिन एलिगेंट ब्लाउज के साथ उनका यह अवतार क्लास और ग्रेस का बेहतरीन उदाहरण बना।
ज्वेलरी और हेयरस्टाइल ने बढ़ाया आकर्षण
रश्मिका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए भारी सोने की ज्वेलरी का चयन किया, जो उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मेल खाती थी। उनका लो बन हेयरस्टाइल, जिसमें फूलों की सजावट की गई थी, इस लुक को और भी रॉयल बना रहा था। उनका यह अंदाज यह दिखाता है कि सादगी और परंपरा में भी कितना आकर्षण छिपा होता है।
विजय देवरकोंडा का मॉडर्न ट्विस्ट
वहीं दूसरी ओर विजय देवरकोंडा ने इस मौके पर एक स्टाइलिश काले सूट को चुना, जो पारंपरिक टक्सीडो से थोड़ा अलग था। उनके सूट पर हल्की कढ़ाई ने उनके लुक में एक खास एलिगेंस जोड़ी। ओपन-कॉलर शर्ट के साथ उनका यह लुक काफी रिलैक्स्ड और मॉडर्न नजर आया, जो आज के ट्रेंड को दर्शाता है।
रश्मिका और विजय के लुक्स में एक खूबसूरत कंट्रास्ट देखने को मिला। जहां रश्मिका का पहनावा पारंपरिक और संरचित था, वहीं विजय का स्टाइल मॉडर्न और फ्लुइड था।
